पंचायत निर्वाचन के दौरान कामगारो को साप्ताहिक अवकाश देने के निर्देश
बड़वानी 20 जुलाई/श्रम आयुक्त केसी गुप्ता ने पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन 22 जुलाई को कामगारो के लिए साप्ताहिक अवकाश घोषित करने के निर्देश संबंधित प्रतिष्ठानो को दिये हैं। जिला श्रम अधिकारी एसआर ठाकुर ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के तहत विकासखण्ड ठीकरी की ग्राम पंचायत पिपरी में तथा विकासखण्ड निवाली की ग्राम पंचायत पिपलधार में 22 जुलाई को प्रातः 7 से अपरान्ह 3 बजे तक पंच का मतदान होना है। अतः इस ग्राम पंचायत क्षेत्र में आने वाले प्रतिष्ठान अपने कामगारो के लिए उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करे या ऐसी व्यवस्था करे, जिससे कामगार भी अपने मताधिकार का उपयोग सहज ढंग से कर सके।
ठीकरी में 23 को लगेगा शिविर
बड़वानी 20 जुलाई/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सेडमैप जिला बड़वानी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन 23 जुलाई को जनपद पंचायत सभागृह ठीकरी में किया गया है। इस शिविर में बेरोजगार युवक/युवतियो को व्यापार, उद्योग एवं सेवा व्यापार के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित कर उनका ऋण आवेदन तैयार करवाया जायेगा। इच्छुक आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5वीं उत्तीर्ण की अंकसूची के साथ जाति, निवासी प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते है।
उन्नत खेती के गुर सीखने व देखने जाने वाले किसानो के चयन में रखी जाये पारदर्शिता-कलेक्टर
बड़वानी 20 जुलाई/शासकीय योजनाओ के तहत राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर तथा जिले के अंदर उन्नत खेती के गुर सीखने, देखने जाने वाले किसानो के चयन में पूरी पारदर्शिता रखी जाये। साथ ही इस योजना की जानकारी मैदानी अमले से ग्राम-ग्राम दिलवाई जाये, जिससे दूर-दराज क्षेत्रो के कृषक बंधु भी इस योजना का लाभ उठा सके। आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में उक्त निर्देश कलेक्टर रविन्द्रसिंह द्वारा दिये गये। सोमवार को कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में आयोजित इस बैठक में समिति के शासकीय सदस्य उप संचालक आत्मा बीएल पाण्डे, उप संचालक कृषि अजीतसिंह राठौर, उप संचालक उद्यानिकी अजय चैहान, उप संचालक पशु चिकित्सा डाॅ. एल बघेल, कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के वैज्ञानिक डीके जैन, अशासकीय सदस्य श्रीमति गीता चैहान, बद्रीलाल कोटवाल, लाल्या भाई, श्रीराम पाटीदार, बाबूलाल चोयल सहित मैदानी अमला उपस्थित था।
बैठक में तय किये गये मुद्दे इस वित्तीय वर्ष में जिले के 74 कृषको को 5 दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण के तहत राज्य से बाहर भेजा जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में जिले के 112 कृषको को 5 दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण के तहत रतलाम एवं सत्राटी भेजा जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में जिले के 945 कृषको को 1 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के प्रगतिशील कृषको के खेतो तक भेजा जायेगा। जिले के 55 कृषक समूह को क्षमता विकास के तहत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। सीड मनी/रिवाल्विंग फण्ड के तहत 7 समूह को 10-10 हजार रुपये तथा 7 फू्रट सिक्योरिटी ग्रुप को 20-20 हजार की सहायता दिलवाई जायेगी। जिले के 5 सर्वोत्तम कृषक समूह को प्रतियोगिता के माध्यम से चयन कर 20-20 हजार रुपये के पुरस्कार उपलब्ध कराये जायेंगे। जिले के 35 सर्वोत्तम कृषको का चयन कर उन्हे 10-10 हजार रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तजर पर 2-2 किसान संगोष्ठी का तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी में 1 किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिले में नवाचार के तहत इस वर्ष प्रायोगिक रूप से कुछ किसानो को स्वीट कार्न के बीज उपलब्ध कराये जायेंगे। जिसके परिणाम के आधार पर इसका प्रसार किया जायेगा। जिले के ऐसे किसान जो अपने यहां व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण करवायेंगे, उन्हे स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 हजार की राशि दी जायेगी, किन्तु किसानो को निर्माण के पहले संबंधित ग्राम पंचायत में अपना पंजीयन करवाना होगा। भ्रमण या प्रशिक्षण पर जाने वाले कृषको की संगोष्ठी क्लस्टर में आयोजित करवाई जाये। जिससे इनके अनुभव से अन्य किसान भी लाभ उठा सके। ऐसी संगोष्ठी में संबंधित विभागो के जिला अधिकारियो को भी आमंत्रित किया जाये। जिससे वे योजनाओ में किस प्रकार उठा सकते है यह किसानो को बता सके। जिले में ऐसे 5 ग्रामो का चयन किया जाये, जिसे शत प्रतिशत जैविक ग्राम के रूप में स्थापित करवाया जा सके। क्लस्टर में सब्जी उत्पादन समितियो का गठन करवाया जाये। ऐसी समितियो का संयोजन क्षेत्र के मध्यान्ह भोजन समूह से करवाया जाये। जिससे मध्यान्ह भोजन समूहो का ताजी व अच्छी सब्जी मिल सके। वही किसानो का भी सहज व सुरक्षित बाजार मिल सके। सम्पूर्ण जिले में ऐसे किसानो का समूह तैयार करवाया जाये जो बीज उत्पादन का कार्य करने के इच्छुक हैं ऐसे समूह को समस्त आवश्यक जानकारी-सुविधा उपलब्ध करावाई जाये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें