चिली ने अर्जेटीना को 4-1 से हराते हुए पहली बार कोपा अमेरिका खिताब पर कब्जा किया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर हुआ। एलेक्सिस सांचेज ने चिली के लिए विजयी गोल किया और विश्व के सबसे पुराने फुटबाल टूर्नामेंट में चिली के लिए 100 साल का सूखा खत्म किया।
दूसरी ओर, इससे पहले 14 बार कोपा अमेरिका खिताब जीत चुका अर्जेटीना लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अपने स्टार खिलाड़ियों के दम पर 15वीं बार खिताब नहीं जीत सका। चिली की टीम इससे पहले चार बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें