व्यापमं घोटाला की जांच में मदद कर रहे कॉलेज डीन का शव मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 जुलाई 2015

व्यापमं घोटाला की जांच में मदद कर रहे कॉलेज डीन का शव मिला


college-deen-found-dead-ivyapam
मध्य प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज के डीन अरुण मिश्रा रविवार को दिल्ली के एक होटल में मृत मिले। उनसे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में पूछताछ चल रही थी। उनका शव इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के नजदीक उप्पल होटल के एक कमरे में मिला। वह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की निरीक्षण टीम के सदस्य के नाते अगरतला जाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि अरुण (64) जबलपुर स्थित एमएस मेडिकल कॉलेज के डीन थे। वह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के संबंध में विशेष कार्य बल ( एसटीएफ) की जांच में सहयोग कर रहे थे तथा उन्होंने इस क्रम में मेडिकल कॉलेज में हुए फर्जी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी आर.एस.पांडे ने बताया, "उन्होंने (डीन)होटल कर्मचारी को उन्हें रविवार सुबह उठा देने के लिए कहा था। सुबह जब कर्मचारी की आवाज देने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, तब कर्मचारी ने दरवाजा तोड़ा, जहां कमरे में उन्हें मृत पाया।" एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उनके बिस्तर के नजदीक व्हिस्की और कुछ दवाइयां मिली हैं। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं्र है। उनके बेटे के दिल्ली पहुंचने के बाद आज (रविवार) उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: