राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस होगी फिर से मजबूत : चिदंबरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस होगी फिर से मजबूत : चिदंबरम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने एनडीए पर यह कहते हुए आज प्रहार किया कि वह जन विरोधी है और दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में उनकी पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक शालीनता को अपनाया है और एनडीए के पिछले साल सत्ता में आने के बाद एक साल के लिए चुप्पी बनाए रखी.

राहुल गांधी के बाद रैली को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘मर्यादा और राजनीतिक शालीनता बनाये रखने के लिए उन्होंने (सोनिया और राहुल) चुप्पी बनाए रखी, ताकि नई सरकार को कम से कम एक साल का समय दिया जा सके.’’ राहुल के संबोधन और उसके राष्ट्रीय दौरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन केन्द्र सरकार की जन विरोधी शासन को देखते हुए राहुल भड़क गए और यह दिख रहा है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष की तारीफ करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में फिर से मजबूत होगी.’’

कोई टिप्पणी नहीं: