अमेरिका के सिनेमा घर में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 7 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

अमेरिका के सिनेमा घर में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

अमेरिकी राज्य लुइसियाना के सिनेमाघर में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर अपनी भी जान ले ली।स्थानीय पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बंदूकधारी को एक श्वेत व्यक्ति बताया जाता है, जिसकी उम्र पचास साल से ज्यादा है। यह व्यक्ति अपने आप को पहुंचाई गई चोट से मरा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गोलीबारी लाफायेत के ग्रैंड 16 थियेटर में कल फिल्म ट्रेनरेक के प्रदर्शन के दौरान हुई। यह घटना एक ऐसे समय पर हुई है जब ज्यूरी ने वर्ष 2012 में कोलोरेडो में एक सिनेमाघर में हुए जनसंहार के लिए दोषी बंदूकधारी को मौत की सजा पर विचार कर रही है। उस गोलीबारी में 12 लोग मारे गए थे और 70 लोग घायल हुए थे।

राज्य के गवर्नर और अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉबी जिंदल ने ट्वीट किया, लाफायेत के ग्रैंड थियेटर के लिए प्रार्थनाएं। लाफायेत में हुई गोलीबारी के बारे में राज्य पुलिस के कर्नल से बात कर रहा हूं। बॉबी जिंदल ने घटनास्थल के करीब एक संवाददाता सम्मेलन में पीड़ितों और पुलिस के पक्ष में अपनी बात रखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: