नेहरू के विकिपीडिया पेज में सरकार ने की छेड़छाड़ : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 1 जुलाई 2015

नेहरू के विकिपीडिया पेज में सरकार ने की छेड़छाड़ : कांग्रेस


government-changing-nehru-wikipedia-information
कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विकिपीडिया पेज में छेड़छाड़ करने और उनसे संबंधित जानकारी बदलने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता तथा कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों से छेड़छाड़ की गई और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बदलाव एक सरकारी इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस के जरिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र से किया गया।"

उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा, "क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देंगे कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस नेताओं से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों की जानकारी किस प्रकार एक सरकारी आईपी एड्रेस के जरिए बदली गई?"

कोई टिप्पणी नहीं: