पांच हजार टन अरहर की दाल विदेश से मंगाएगी सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2015

पांच हजार टन अरहर की दाल विदेश से मंगाएगी सरकार

देश में विपरीत मौसमी परिस्थिति के कारण दलहन का उत्पादन कम हुआ है और सरकार घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए 5,000 टन अरहर (तुअर) दाल का आयात करेगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने लोकसभा में एक जवाब में कहा, "देश में खराब मौसमी परिस्थिति के कारण उत्पादन कम रहने की वजह से दलहन की कीमत बढ़ रही है। मौजूदा साल में हर किस्म की दालों की कीमत बढ़ी है।" पासवान ने कहा, "दाल की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमत स्थिर करने के लिए सरकार ने 5,000 टन अरहर दाल आयात करने का फैसला किया है।"

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अरहर दाल की कीमत देश भर में जनवरी में औसत 70.02 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो जुलाई के प्रथम सप्ताह में बढ़कर 97.83 रुपय प्रति किलोग्राम हो गई है। यह कीमत अब और बढ़कर करीब 130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सरकार ने कहा है कि दलहन का बुआई क्षेत्र गत वर्ष की तुलना में बढ़ा है और खरीफ सत्र के आखिर तक स्थिति में सुधार हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: