लोकसभा हंगामा के बीच कल तक के लिए स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2015

लोकसभा हंगामा के बीच कल तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को भी हंगामा जारी है. लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों में ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी सांसदों ने प्लेकार्ड दिखाकर रॉबर्ट वाड्रा पर हमला किया. इन प्लेकार्ड पर लिखा था, 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, सरकारी जमीन दामाद को बांटे.' इसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि अगर आप लोग संसद नहीं चलने देना चाहते हैं तो मैं इसे स्थगित कर देती हूं.

संसद के हंगामे पर सोनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा में कैमरा जान-बूझकर विपक्ष को नहीं दिखा रहा. उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'ये उनका काम करने का तरीका है.' कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज सुनना ही नहीं चाहती और यह काम करने का 'मोदी स्टाइल' है. कांग्रेस सांसद लोकसभा में अपनी बांह और माथे पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे. लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओं के नोटिस खारिज कर दिए. संसद में रॉबर्ट वाड्रा के फेसबुक पोस्ट का मुद्दा भी उठा. बीजेपी सांसद अर्जुन मेघवाल ने कहा कि उनके पोस्ट से संसद का अपमान हुआ है.

राज्यसभा में हंगामे के दौरान जेटली ने कहा कि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जो स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है उसमें इस्तीफे को चर्चा की शर्त नहीं बताया गया है, लिहाजा चर्चा शुरू की जानी चाहिए. जेटली के यह कहने के बाद सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि जो नोटिस स्पीकर को दिया गया था, वह सरकार तक कैसे पहुंच गया. आनंद शर्मा ने भी अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.



कोई टिप्पणी नहीं: