श्रीनगर में दो मोबाइल शोरूम और टावर पर ग्रनेड से हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

श्रीनगर में दो मोबाइल शोरूम और टावर पर ग्रनेड से हमला

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल सेवा को निशाना बनाते हुए वोडाफोन के टावर और एयरसेल के एक शोरूम पर ग्रेनेड से हमले किए। मई में उत्तर कश्मीर के सोपोर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों और धमकियों के बाद 50 से अधिक संचार टावर बंद कर दिए गए थे। मोबाइल फोन की दुकान में काम करने वाले एक शख्स की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। इसी तरह अपनी जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने वाले एक शख्स को भी मार दिया गया था।

उस समय एक अनजान से  आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए काम करने वाले लोगों को धमकी दी थी कि वे काम करा छोड़ दें, क्योंकि मोबाइल सेवा का इस्तेमाल उसके संगठन के लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। सोपोर इलाके में कई पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें फोन कंपनियों से अपना कामकाज बंद करने को कहा गया था।

अधिकारियों का कहना है कि आतंकी लोगों को कश्मीर घाटी में आतंकनिरोधी अभियानों में जुटे सुरक्षाकर्मियों को खुफिया जानकारी देने से रोकना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: