मध्य प्रदेश : पुराने अतिथि शिक्षको को ही मिलेगी प्राथमिकता। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

मध्य प्रदेश : पुराने अतिथि शिक्षको को ही मिलेगी प्राथमिकता।

guest-teacher-priority-bhopal
भोपाल - सरकारी स्कूलो में अतिथि शिक्षको की नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 जुलाई को आदेश जारी कर दिये है। स्कूल शिक्षा विभाग की अपर सचिव कलावती उइके ने आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया है कि पूर्व में  राज्य शिक्षा केन्द्र के आयुक्त द्वारा 17 जून 2013 को जारी आदेश और 23 नवंबर 2010 को जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के अनुसार आदेश की कंडिका 6(अ) मे विगत सत्र में कार्यरत पुराने अतिथि शिक्षको  को प्रथम वरीयता व प्राथमिकता दिये जाने का स्पष्ट उल्लेख है। । 

आदेश के अनुसार ही प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी स्तर तक के सरकारी स्कूलो में पुराने अतिथि शिक्षको की नियुक्ति की जाये। अतिथि शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री व प्रवक्ता आशीष जैन ने जानकारी देते हुये वताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार विगत सत्र में कार्यरत पुराने अतिथि शिक्षको को प्रथम वरीयता व प्राथमिकता दिये जाने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश भर में प्रधानाध्यापको व संकुल प्राचार्यो के दवारा पुराने अतिथि शिक्षको को नही रखने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन प्राचार्यो व प्रधानाध्यापको के खिलाप संगठन आदोलन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: