"पार्वती और ब्यास में शवों की तलाश जारी, सरसाड़ी से लारजी तक लगे हैं सैंकड़ों जवान
शिमला, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी के गांव सरसाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई पंजाब की एक टूरिस्ट बस के लापता यात्रियों व शवों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुक्रवार को भी दिन भर जारी रहा। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि इस अभियान में प्रदेश पुलिस, अग्निशमन व होमगार्ड के अलावा एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी के सैकड़ों जवान सुबह से लगे हुए हैं। एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें भी लापता यात्रियों की तलाश कर रही है। होमगार्ड के कमांडेंट निहाल चंद ने बताया कि अग्निशमन व होमगार्ड के 45 जवान तलाशी अभियान में शामिल हैं। उधर, एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी के डिप्टी कमांडेंट अनिल पठानिया ने बताया कि सहायक कमांडेंट शिव राम व अन्य अधिकारियों सहित केंद्र के लगभग 325 जवानों को सरसाड़ी से लारजी तक तैनात किया गया है। डिप्टी कमांडेंट के अनुसार इन जवानों ने हुरला तथा सरसाड़ी में एक-एक शव बरामद किया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि 41 लापता यात्रियों में से नौ के शव शुक्रवार दोपहर तक मिल चुके थे। इनमें से छह की शिनाख्त कर ली गई है। शिनाख्त के बाद ये शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोगों व उनके परिजनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हरसंभव सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उपायुक्त ने स्वयं अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा डाक्टरों व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
23 घायलों की सूची, इनमें से चार पीजीआई रैफर किए गए हैं
सरसाड़ी में हुई बस दुर्घटना में सात महिलाओं और तीन बच्चों सहित कुल 23 लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। इन चार घायलों में सुरजीत सिंह 35 वर्ष पुत्र कौल सिंह गांव आमला सिंह तहसील बरनाला, निक्का सिंह 35 पुत्र जगा चंद गांव राजगढ़ तहसील बरनाला, हरभजन सिंह 55 और अमनदीप कौर 18 पुत्री गुरमेल सिंह निवासी गांव नेहलवाला शामिल हैं। अन्य 19 घायलों के नाम इस प्रकार हैं: बलविंद्र सिंह 58 पुत्र जगतार सिंह गांव राजगढ़ तहसील बरनाला, केवल सिंह 38 पुत्र नाजर सिंह गांव लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो, राजकुमार 46 पुत्र हरभगवान दास गांव ज्वाका तहसील मानसा, परमजीत कौर 44 पत्नी सुखपाल गांव राजगढ़ तहसील बरनाला, तेजेंद्र सिंह 21 पुत्र परगट सिंह गांव राजगढ़ तहसील बरनाला, हरजीत सिंह 24 पुत्र मिठू सिंह गांव मखाचेहलां तहसील मानसा, गुरमीत सिंह 25 पुत्र लीला सिंह गांव मखाचेहलां तहसील मानसा, गुरविंद्र सिंह 9 पुत्र बलजिंद्र सिंह गांव पाखोकलां बरनाला, सुखदेव सिंह 30 पुत्र गुरचरण सिंह गांव कलेबंदेर तहसील तलवंडी साबो, गुरदीप कौर 28 पत्नी बलजीत सिंह गांव पाखोकलां मानसा, दिलजोत कौर 2 पुत्री गुरसेवक सिंह गांव पाखोकलां मानसा, मनप्रीत 5 पुत्री गुरसेवक सिंह गांव पाखोकलां मानसा, सिंदर कौर 50 पत्नी स्वर्गीय सुखदेव सिंह राजगढ़ बरनाला, गुरविंद्र कौर 28 पत्नी गुरसेवक सिंह पाखोकलां मानसा, संदीप कौर 22 पुत्री दलवारा सिंह गांव लेलेवाला डाकघर शेखपुरा, जगदीप सिंह 19 पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव मखाचेलां मानसा, बलजिंद्र सिंह 30 पुत्र मघर सिंह गांव पाखोकलां बरनाला, गुरमान कौर 65 पत्नी गुरचरण सिंह गांव जगरामतीर्थ तलवंडी साबो, निक्का सिंह 25 पुत्र बलदेव सिंह गांव जोगा तहसील मानसा
नौ शवों की शिनाख्त:
अंगरेज कौर पत्नी गुरबख्श सिंह, गुरजिंद्र सिंह पुत्र नरभय सिंह गांव अकलियों तहसील मानसा, बलजीत कौर पुत्री नजर सिंह गांव लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो, शेर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह गांव लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो, मेघ सिंह पुत्र करतार सिंह गांव माखा चेहलां जिला मानसा, अमरजीत कौर पत्नी गुरधीर सिंह गांव राजगढ़ तहसील बरनाला, बलवंत कौर पत्नी चंद सिंह गांव जगरामतीर्थ तलवंडी, मनजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह जगरामतीर्थ तलवंडी, गुरबख्श सिंह एएसआई
अन्य लापता लोगों की सूची:-
गांव जोगा तहसील मानसा के माला सिंह पुत्र बलदेव सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र राजकुमार, मनप्रीत सिंह पुत्र भोला सिंह, मनी सिंह पुत्र धर्म सिंह, लक्ष्मी सिंह, भूषण सिंह, मनिंद्र सिंह पुत्र गुरूसेवक सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र नरभय सिंह, सुखा सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह पुत्र गेगा सिंह। गांव लेलेवाला तहसील तलवंडी साबो की गुरसेवक सिंह पुत्र केवल सिंह, गुरमेल सिंह पुत्र बंता सिंह, मेवा सिंह पुत्र वीरा सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह, जनिता सिंह पुत्र नंद सिंह, सतवीर कौर पत्नी हरभजन सिंह, लीला सिंह पुत्र महिंद्र सिंह गांव मखा छेहलां जिला मानसा के पीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, केसी सिंह पुत्र नेक सिंह, गांव कालेबंदेर तहसील तलवंडी के दर्शन मंजू सिंह पुत्र सता सिंह, गांव पखोकलां जिला बरनाला की चरणजीत कौर पत्नी बलजिंद्र सिंह, अर्शप्रीत कौर पुत्री बलजिंद्र सिंह, नछतर सिंह पुत्र दारा सिंह, पॉल कौर पत्नी बिंदर सिंह, कोमलप्रीत पुत्री गुरदीप कौर गांव जोग्रामतीर्थ डाकघर तलवंडी के जसपाल सिंह, पुत्र गुरचरण सिंह, मखन सिंह पुत्र साधु सिंह, बलजीत सिंह पुत्र सीता सिंह, बलवंत सिंह पुत्र लाल सिंह, मनप्रीत कौर पुत्री बलवंत सिंह, अमरजीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह, सुरकप्रीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह गांव बग्गीबंदेर तहसील तलवंडी साबो जिला भटिंडा के गुरदेव सिंह 73 पुत्र इंद्र सिंह, सरदार सिंह 56 पुत्र बच्चन सिंह, दुर्गा नंबरदार पुत्र जग्गर सिंह
मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत
मणिकर्ण घाटी के गांव सरसाड़ी में वीरवार को हुई भीषण बस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरलोडिंग व चालक की लापरवाही ही लग रहा है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि 52 सीटर बस में लगभग 67 यात्री सवार थे और हादसे के समय चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। उपायुक्त ने बताया कि लापता यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, एसएसबी, आईटीबीपी और स्थानीय संस्थाओं के वालंटियर्स सहित 550 से अधिक जवान लगे हुए हैं। एनडीआरएफ का चालीस सदस्यीय दल भी इस अभियान में शामिल हो गया है।
कांगड़ा में खोला जाएगा एडवांस ट्रेनिंग इन्स्टीच्यूट: बाली
- शारीरिक अक्षमताओं वाले बच्चों के लिए आरम्भ होगें विशेष कोर्स
धर्मशाला, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को व्यवसाय का उन्नत प्रशिक्षण प्रदेश में उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला के थाना बडग़्रां में उन्नत प्रशिक्षण संस्थान (एडवांस ट्रेनिंग इन्स्टीच्यूट) खोला जाएगा। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा, परिवहन व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां के चंगर में लगभग 4 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन बड़ोह (सरोत्री) का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। श्री बाली ने बताया कि इससे पूर्व तकनीकी का उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवाओं को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था जिस कारण बहुत कम संख्या में युवा इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर पाते थे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रभावी ढंग से केन्द्र सरकार से मामला उठा कर इसकी स्वीकृति करवाई गई है तथा इसके लिए सरकार ने 15 एकड़ भूमि का चयन भी उक्त पंचायत में कर लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को बेरोजगारी की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए नए प्रशिक्षण संस्थान खोलने एवं पूर्व में चल रहे संस्थानों में प्रशिणार्थियों की संख्या में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 58 हजार युवा तकनीकी प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बहुतकनीकी संस्थान उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। गत दो वर्ष छ: माह के कार्यकाल के दौरान दो नए इंजीनियरिंग कॉलेज व पंाच बहुतकनीकी संस्थान खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त एआईआईएम संस्थान पांवटा में व आईआईआईटी जो कि 200 करोड़ से पीपी मोड पर बनेगा को ऊना में खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 4 व निजि क्षेत्र में 16 इंजीनियरिंग कॉलेज प्रदेश के युवाओं को घर द्वार के नजदीक विभिन्न व्यवसायों की तकनीकी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। नगरोटा बगवां की मसल में खोले गए इंजीनियरिंग कॉलेज में इस वर्ष अपने संस्थान में कक्षाएं आरम्भ हो इसके लिए परिसर का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस वर्ष इस संस्थान में सिविल, इल्कट्रिकल, इल्कट्रोनिकस, कम्प्यूटर साईंस व मैकेनिकल व्यवसायों में 500 से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न शारीरिक अक्षमताओं वाले बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए उनकी क्षमता से संबंधित व्यवसाय तकनीकी शिक्षा विभाग में आरम्भ किए जाएं। इसके अतिरिक्त तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा युवाओं के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इन संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित कर संबंधित क्षेत्र के युवाओं को इनकी विस्तृत जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से शिक्षा ग्रहण करना छोड़ चुके बच्चों एवं युवाओं के लिए भी सरकार ने अल्प अवधि के विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए है। जिनका लाभ जानकारी के अभाव के कारण यह युवा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर चंगर क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व विकास की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जहां दर्जनों जमा 2 विद्यालय खोले गए हैं वहीं बड़ोह में निजि क्षेत्र में चल रहे कॉलेज का पूर्ण रूप से सरकारीकरण किया गया है। क्षेत्र में सडक़ों एवं पुलों के निर्माण कर लोगों के घर द्वार तक वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में सरोत्री में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी में आशातीत सुधार होगा। श्री बाली ने इस अवसर पर इस संस्थान में कम्प्यूटराईज कटिंग व टेलरिंग व्यवसाय आरम्भ करने की घोषणा भी की। उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 50 लाख रूपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की तथा शीघ्र ही इसके निर्माण कार्य को आरम्भ करने के दिशा-निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व जीएस बाली ने ग्राम पंचायत सेराथाना के छनवाड़ गांव में दरूं खड्ड पर 72 लाख रूपये की लागत से बनाए गए पुल का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत धलूं के रिन्ना वार्ड में 3 लाख रूपये की लागत से बनने वाले लाईब्रेरी भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के दो वार्डों में शुद्ध पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 2 करोड़ 60 लाख रूपये की वाटर फिल्ट्रेशन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत मुख्य स्त्रोत से आने वाले पानी को शुद्ध किया जाएगा तथा पुरानी पाईपों को बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धलूं व पटियालकर में समुचित पेयजल की उपलब्धता के लिए 1 करोड़ 60 लाख रूपये से 2 ट्यूबल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत धलूं के लिए 2 हैडपंप भी स्वीकृति किए जो कि वार्ड नम्बर एक और 2 में स्थापित किए जाएंगे। बाली ने महिला मंडल भवन फलौंदी की मुरम्मत के लिए 1 लाख रूपये, महिला मंडल भवन रैत के निर्माण के लिए 2 लाख रूपये व महिला मंडल भवन धलूं के निर्माण के लिए 4 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने फलौंदी, धलूं, पटियालकर व सेराथाना में लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से नशे जैसी बुरी लत से दूर रहने का आहवान किया तथा युवा पीढ़ी से स्वरोजगार, उन्मुखी शिक्षा को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विभिन्न तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से उन्हें कौशल विकास भत्ते के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही जिसका लाभ अधिक से अधिक युवाओं का लेना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा श्रीमति मधु चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह चौधरी, जिला महा सचिव मनोज मेहता, रोशन लाल खन्ना, मदन चौधरी, चरित चौधरी, संजय चौधरी, प्रताप चौधरी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नगरोटा सूरियां पुलिस पोस्ट का प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
धर्मशाला, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। राज्य स्तर्कता विभाग के एक दल ने आज नगरोटा सूरियां पुलिस पोस्ट के प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया। यह जानकारी देते हुये राज्य स्तर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी शाखा, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक विमल गुप्ता ने बताया कि इंस्पेकटर ओम प्रकाश, प्रेम चंद, रणधीर सिंह व अन्य को अपने फील्ड प्रवास के दौरान जवाली निवासी राजेश कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक आबकारी मामले में कर्म सिंह उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर कर्म सिंह को पकडऩे के लिये योजना बना कर भेजा गया जहां आरोपी कर्म सिंह को 3 हजार रूपये की रिशवत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी शाखा धर्मशाला में भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम की धारा 7 व 13(2) के अन्र्तगत मामला दर्ज लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कर्म सिंह को 25 जुलाई को धर्मशाला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जायेगा।
25 जुलाई को लोगों के लिए समर्पित होगा ओबीसी भवन
धर्मशाला, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। परिवहन, तकनीकी शिक्षा व खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री जी. एस. बाली 25 जुलाई को प्रात: 11 बजे नगरोटा बगवां के नजदीक हटवास में 1 करोड़ 50 लाख रूपये से निर्मित किए गए चौधरी हरदयाल अन्य पिछड़ा वर्ग भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह नगरोटा बगवां में बने वरिष्ठ नागरिक भवन को भी लोगों को समर्पित करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्त्ता ने देते हुए बताया कि श्री बाली आज 24 जुलाई को प्रात: 10 बजे सामूदायिक भवन रिन्ना धलूं पंचायत का शिलान्यास, 10:30 बजे छनवाड़ में दरूं खड्ड पर बनाए गए पैदल चलने योग्य पुल व 11:30 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन सरोत्री (बड़ोह) का लोकार्पण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रबन्धन समीक्षा बैठक सम्पन्न
हमीरपुर, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। जि़ला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) पुलिस लाईन (दोसडक़ा) हमीरपुर के मैदान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी आज स्वतन्त्रता दिवस समारोह आयोजन करने सम्बन्धी प्रबन्धों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने दी। उपायुक्त ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण पुलिस, गृह रक्षा बल, एनएसएस, एनसीसी, स्काऊट एण्ड गाइड व स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड होगी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों द्वारा जिला की स्थानीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से समारोह स्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समारोह में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला वासियों से भी आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंच कर समारोह की गरिमा को बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भान्ति जि़ला में उप-मण्डल स्तर और तहसील स्तर पर भी स्वतन्त्रता दिवस समारोह आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 अगस्त से पूर्व सम्बन्धित कार्यालय का पुराना रिकार्ड नष्ट करने के अतिरिक्त कार्यालय की साफ-सफाई और कार्यालय के आस-पास चारों तरफ की सफाई करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध,एडीएम रूपाली ठाकुर,एसडीएम डा0 चांद प्रकाश शर्मा, सहायक आयुक्त डा0 आशीष शर्मा, तहसीलदार राजीव ठाकुर के अतिरिक्त समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लैपटाप वितरण समारोह 27 को बचत भवन में होगा
हमीरपुर, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। जिला की 79 ग्राम पंचायतों को मुख्य संसदीय सचिव ( ग्रामीण विकास) आई डी लखनपाल द्वारा 27 जुलाई को 11 बजे बचत भवन में लैपटाप वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी एडीएम रूपाली ठाकुर ने कार्य्रक्रम के सफल आयोजन के लिए गठित समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पंचायतों को लैपटाप दिए जाने हैं उन पंचायत प्रधानों को समयबद्ध सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि पंचायत प्रधान लैपटाप वितरण समारोह में भाग लेकर अपनी पंचायत का लैपटाप प्राप्त कर सकें।
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : विनय
- निर्माण कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, विधायक प्राथमिकी की सडक़ों की डीपीआर जल्द करें तैयार
हमीरपुर, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में 1275 किलोमीटर नई सडक़ें तथा 120 पुलों का निर्माण किया गया है, 2359 किलोमीटर सडक़ों पर क्रास ड्रेन बिछाई गई है जबकि 1542 किलोमीटर सडक़ों को पक्का किया गया है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शुक्रवार को परिधि गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सडक़ निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, पहाड़ों में सडक़ें ही जीवन की भाज्य रेखाएं कहलाती हैं। सडक़ निर्माण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। सीपीएस ने कहा कि सभी पंचायत मुख्यालयों को सडक़ सुविधा के साथ जोड़ा जा रहा है जबकि 250 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को सडक़ सुविधा के साथ जोडऩे का कार्य चल रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिल सके। मुख्य संसदीय सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण में गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को समयबद्व सुविधा मिल सके। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ठेकेदारों को भी सडक़ निर्माण के कार्यों को समय पर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए जाएं ताकि कोई भी कार्य अधर में नहीं लटका रहे इसके साथ ही समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाना अत्यंत जरूरी है ताकि सभी निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल सके। मुख्य संसदीय विनय कुमार ने कहा कि विधायक प्राथमिकी में शामिल सडक़ों की डीपीआर बनाने को विशेष प्राथमिकता दी जाए तथा डीपीआर तैयार कर शीघ्र ही सरकार को भेजी जाए ताकि विधायक प्राथमिकी के तहत सडक़ों के निर्माण कार्य को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सडक़ों की मरम्मत तथा उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए इस के लिए विभागीय अधिकारी समय समय पर सडक़ा का निरीक्षण करें तथा जहां जरूरी हो सडक़ों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। सीपीएस ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित नहीं हो इसके साथ ही पुलों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
औषधियां सुलभ करवाने के लिए 45 करोड़ का प्रावधान : लखनपाल
- सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा तथा स्वच्छता पर विशेष बल ,मैहरे में विकास कार्यों का लिया जायजा
हमीरपुर, 24 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)। वर्तमान सरकार ने लोगों को आवश्यक औषधियां उपलब्ध करवाने के लिए 45 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है इसके तहत 502 उत्पादकों द्वारा निर्मित 352 दवाइयां आवश्यक औषधी सूची में शामिल किया गया है ताकि लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकें। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को मैहरे में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग में चरणबद्व तरीके से चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मचारियों के पद भरे जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए शहरों की तरफ नहीं जाना पड़े। मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हमीरपुर जिला में मेडिकल कालेज खोलने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है इस के लिए सरकार की तरफ से 190 करोड़ के बजट का प्रावधान प्रारंभिक तौर पर किया गया है। हमीरपुर जिला में मेडिकल कालेज खुलने से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सरकार ने छह वर्ष तक की सभी कन्याओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का प्रावधान किया गया है, जिस परिवार में लडक़ा नहीं है और दो बेटियां हैं ऐसे परिवारों की महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर उपमंडल की प्रत्येक पंचायत के लिए विकास मॉडल तैयार किया जाएगा जिसमें पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता तथा सडक़ इत्यादि सुविधाओं को चरणबद्व तरीके से उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि गांव में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और बड़सर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाई जा सके। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाएं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया तथा मैहरे में लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा भी किया गया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स 28 जुलाई को गगरेट में
ऊना, 24 जुलाई (): सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमति विद्या स्टोक्स 28 जुलाई, 2015 को जिला की गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास करेंगीं। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आईपीएच मिनिस्टर 28 जुलाई को प्रात:10 बजे गांव ब्रहमपुर तथा 11 बजे डंगोह खास में टयूब वैल का उदघाटन करेंगीं जबकि दो बजे गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न गांवों में लगने वाले टयूबवैल का शिलान्यास भी करेंगीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें