छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जुलाई)

जाति प्रमाण पत्रों की खराब स्थिति पर कमिष्नर हुये नाराज
  • कमिष्नर ने की विकास कार्याें एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

chhatarpur news
छतरपुर/24 जुलाई/जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य में प्रदेष में छतरपुर जिले का 50 वां स्थान है। सिर्फ भोपाल जिला ही छतरपुर से पीछे है। इस स्थिति पर सागर संभाग के कमिष्नर श्री राजकुमार माथुर ने आज जिले के संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी विकास कार्याें एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। उन्होंने जिले के समस्त एसडीएम, जिला षिक्षा अधिकारी, डीपीसी एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी को निर्देषित करते हुये कहा कि आगामी 31 जुलाई तक जाति पं्रमाण पत्रों के कार्य में प्रदेष के अन्य जिलों की भांति संतोषजनक प्रगति लाई जाना सुनिष्चित की जाये। बैठक में उन्होंने पड़ोसी जिला पन्ना का उदाहरण देते हुये कहा कि वहां जाति प्रमाण पत्रों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से फीड कराने का अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले में भी लोक सेवा केन्द्र संचालकों को निर्देषित किया जाये कि वे प्राप्त हुये जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन कम्प्यूटर में तेजी से फीड कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री पीएन गंगेले को निर्देषित किया कि यदि जिले के किसी लोक सेवा केन्द्र में जाति प्रमाण पत्रों को फीड करने में कठिनाई आ रही है तो उन्हें छतरपुर आकर जाति पं्रमाण पत्रों को फीड कराने के लिये कहें। अन्यथा लोक सेवा केन्द्र संचालकों पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जिला षिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देषित किया कि जिले से बाहर पलायन करने वाले बच्चों को स्कूलों में दर्ज नहीं किया जाये। उन्हांेने कहा कि ऐसा होने पर संबंधित षिक्षक पर कार्यवाही की जायेगी। कमिष्नर श्री माथुर ने मतदाता परिचय पत्र से आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लिंक कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में 15 प्रतिषत मतदाताओं के आधार कार्ड ही मतदाता पहचार पत्र से लिंक हो पाये हैं। उन्होंने इसे गम्भीर स्थिति मानते हुये प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिला मुख्यालय पर छूटे हुये व्यक्तियों के आधार कार्ड बनवाने के लिये 25 स्थानों पर मषीनें रखवा दी जायंे। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों के बीमा कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिये। कमिष्नर श्री माथुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री भरत राजपूत से कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को नाष्ता के समय पर नाष्ता एवं भोजन के समय पर भोजन देने का कार्य किया जाये। समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम  अधिकारी श्री राजपूत ने बताया कि एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर डेढ़ माह से नाष्ता एवं भोजन एक साथ दिया जा रहा था। इस पर कमिष्नर श्री माथुर ने संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देष दिये। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों की सतत माॅनीटरिंग के भी निर्देष दिये। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य के मुताबित कम प्रगति होने पर तेजी से प्रगति बढ़ाने के लिये महाप्रबंधक उद्योग श्री आदित्य चैबे को निर्देष दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत लंबित मामले षीघ्र स्वीकृत कराने के लिये सीएमएचओ डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता को निर्देष दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुये ऊर्जा विभाग में सबसे अधिक आवेदन लंबित होने पर कार्यपालन यंत्री श्री एसएन मिश्रा को तेजी से निराकरण करने के निर्देष दिये। उन्होंने स्वच्छ भारत मिषन के तहत सभी जनपद सीईओ को तेजी से षौचालय बनवाने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को षौचालय बनवाने के लिये पहले से ही स्वीकृति आदेष बांट दिये जायें और उन्हें षौचालय बनवाने के लिय प्रेरित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुये सीसी जारी करने के कार्य में प्रगति लाने के लिये कार्यपानल यंत्री आरईएस श्री अरूण कुमार दुबे को निर्देष दिये। उन्होंने जिला मुख्यालय पर जिला विकलांग एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना करने के लिये उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने कपिलधारा कूपों की समीक्षा करते हुये और अधिक संख्या बढ़ाये जाने के निर्देष दिये। उन्हांेने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिषन के तहत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कुछ हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र भी वितरित किये। बैठक में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेष राय, वन संरक्षक श्री व्हीके नीमा, सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री एससी गंगवानी, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक छतरपुर श्री उदय भागवत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: