व्यापमं को लेकर अपनी बात पर कायम हूं : शांता कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

व्यापमं को लेकर अपनी बात पर कायम हूं : शांता कुमार


i-stand-on-my-statement-shanta-kumar
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे अपने उस पत्र पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'व्यापमं घोटाले से पार्टी की छवि खराब हुई है।' शांता कुमार ने व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, "भारतीय जनता पार्टी की यात्रा बहुत लंबी है और इस दौरान पार्टी ने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं, अपने सदस्यों को गौरवान्वित किया है। लेकिन जब इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, तो ये पार्टी को कलंकित करती हैं और सदस्यों को आहत करती हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने पत्र के माध्यम से सिर्फ अपने विचार प्रकट किए हैं और जो कुछ लिखा है, उस पर कायम हूं।" शांता कुमार ने हिंदी में लिखे गए पत्र में कहा है कि व्यापमं घोटाले की वजह से पार्टी के सभी सदस्यों का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने यह पत्र अपने फेसबुक और ट्विटर खातों पर भी साझा किया है। भाजपा के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में भर्तियों और दाखिला परीक्षा को लेकर हुए व्यापमं घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: