भारत 2020 तक होगा हिन्दू राष्ट्र: सिंघल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जुलाई 2015

भारत 2020 तक होगा हिन्दू राष्ट्र: सिंघल

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत को देश में एक क्रांति की शुरुआत करार देते हुए विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल ने शनिवार को कहा कि 2020 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और आरएसएस पदाधिकारियों की मौजूदगी में यहां एक समारोह में सिंघल ने कहा, ‘मैं साई बाबा के आश्रम में था जहां मुझे साई बाबा ने बताया कि 2020 तक पूरा देश हिन्दू हो जायेगा और 2030 तक पूरी दुनिया हिन्दू हो जायेगी। मैं महसूस करता हूं कि इस क्रांति की शुरुआत हो चुकी है।’ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस जीत से 800 वषरे की दासता का अंत हो गया।

उन्होंने कहा, ‘यह एक छोटी क्रांति नहीं है। यह भारत तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि दुनिया के समक्ष एक नयी विचारधारा पेश करेगी।’ सिंघल यहां आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन के जीवन एवं कार्यो पर एक पुस्तक के लोकपर्ण समारोह के दौरान बोल रहे थे। सुदर्शन का पिछले वर्ष निधन हो गया था।

सुषमा ने कहा कि सुदर्शन अपने आसपास सकारात्मक माहौल सृजित कर देते थे जिसके कारण कार्यकर्ता बिना भय के उनसे बात कर पाते थे और उनकी अच्छाई ने समर्थकों के बीच उन्हें संत का दर्जा प्रदान किया। सुषमा ने कहा, ‘सुदर्शनजी अपने आसपास ऐसा माहौल बना देते थे कि मैं उनसे खुलकर बात कर सकती थी। मैं महसूस करती हूं कि किसी व्यक्ति की अच्छाई उसके कारण उत्पन्न होने वाली सकरात्मक माहौल से मापी जाती है जो वह अपने आसपास सृजित करता है। अगर डर की भावना हो तब कोई भी कार्यकर्ता खुल कर बात नहीं कर सकता है। अगर डर की भावना नहीं हो, तक एक कार्यकर्ता खुलकर बोल सकता है। वह ऐसा ही माहौल सृजित करते थे।’ सुदर्शन को मातृ स्वरूप शख्सियत करार देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें देश के विकास के संदर्भ में वाजिब चिंता थी और भारत को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्होंने विकास के ‘स्वदेशी’ मॉडल की वकालत की।

उन्होंने कहा कि वह वैज्ञानिक ढंग से विकास के पक्षधर थे और देश के विकास के लिए उसका उपयोग करने के रास्ते तलाशते रहते थे। सुषमा ने कहा कि पिछले वर्ष उनका निधन ऐसे लोगों के लिए गहरा आघात था जो शोध और खोजों के लिए समय देते हैं। आरएसएस कार्यकर्ता बजरंगी लाल गुप्ता और सुदर्शन के छोटे भाई के एस रमेश के साथ सिंघल ने उनके प्रारंभिक जीवन का जिक्र किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि सुदर्शन स्वदेशी मॉडल की संभावना तलाशने पर जोर देते थे और शोध कार्य में लगे लोगों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान था। उन्होंने कहा कि सुदर्शन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान शोध कार्यो के बारे में मुझसे चर्चा किया करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं: