भारत पर हमले की योजना बना रहा है आईएसआईएस: रिपोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

भारत पर हमले की योजना बना रहा है आईएसआईएस: रिपोर्ट

इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंरिक भर्ती दस्तावेज के अनुसार अमेरिका को आर-पार की जंग के लिए उकसाने के मकसद से यह आतंकी समूह भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। वह पाकिस्तानी और अफगान तालिबान को एक करना भी चाह रहा है।

'यूएसए टुडे' में मंगलवार को प्रकाशित एक खोजी खबर में पाकिस्तानी तालिबान के भीतरी लोगों से संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक से प्राप्त 32 पृष्ठ के उर्दू दस्तावेज का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, दस्तावेज में चेताया गया है कि भारत में हमले की तैयारियां चल रही हैं और उसमें भविष्यवाणी की गई है कि यह हमला अमेरिका को ऐतिहासिक टकराव के लिए उकसाएगा।

इसमें कहा गया है, अगर अमेरिका अपने तमाम सहयोगियों के साथ भी हमला करने की कोशिश करता है, जो वह नि:स्संदेह करेगा, तो उम्मा (मुसलमान) एकजुट होंगे, जिससे अंतिम लड़ाई होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्वर्ड के एक विद्वान ने दस्तावेज का स्वतंत्र रूप से अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुछ सेवारत तथा कुछ सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारियों ने इसका सत्यापन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: