बारिश की रिमझिम बौछारों ने किया जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत
- जगन्नाथजी रथ पर विराजित होकर निकले शहर भ्रमण पर, जगह-जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत, महिलाओं एवं बालिकाओं ने किया जगह-जगह नृत्य
झाबुआ---बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच शनिवार शाम को शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जहां से निकली, वहां लोगों की दर्शन के लिए भीड़ लग गई। लोगांे ने जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ में बैठकर भगवान जगन्नाथजी ने अपनी बहन सुभद्राजी के साथ शहर भ्रमण किया। रथ में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा जगह-जगह नृत्य भी किया गया। रथ यात्रा शहर के काॅलेज मार्ग से शाम लगभग 4 बजे आरंभ हुई। यात्रा को रवाना कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता द्वारा किया गया। इसमें सबसे आगे बैंड और ताशे बजाए जा रहे थ तो इसके पीछे छोटे-छोटे बच्चें मौज-मस्ती करते एवं नांचते-गाते हुए चल रहे थे। बैंड की धुन पर धार्मिक गीतांे एवं भजनों की प्रस्तुति दी जा रहीं थी। जिसकेे पीछे महिला एवं बालिकाओं का विशाल समूह चल रहा था। जिनके द्वारा जगह-जगह मार्गो एवं चैराहों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
कारपेट पर निकाला गया रथ
भगवान श्री जगन्नाथजी के रथ को आयोजन समिति के सदस्य सहित अनेकांे श्रद्धालुजन खींचते हुए चल रहे थे एवं उनके द्वारा जय जगन्नाथजी के जयकारे लगाए जा रहे थे। रथ के आगे सफाई कर उस कारपेट बिछाया गया। कारपेट के उपर से रथ निकला। सुंदर एवं सुसज्जित रथ में भगवान श्री जगन्नाथजी एवं बहन सुभद्रजी को विराजित किया गया। जगह-जगह समिति के सदस्यांे ने व्यवस्था संभाली एवं रथ यात्रा का सफल संचालन किया। समिति सदस्य विशेष वेशभूषा में सजे एवं गले में केशरिया दुपट्टा पहने थे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
रथ यात्रा के आरंभ में क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताआंे ने शामिल होकर श्री जगन्नाथजी के दर्शन करने के साथ रथ को खींचने का भी लाभ लिया एवं यात्रा मंे अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की। इसके साथ ही जगह-जगह श्रद्धालुआंे द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। जगह-जगह लोगों द्वारा पानी, शीतल पेय एवं टाॅफी का वितरण किया गया।
इन मार्गों से होकर निकली यात्रा
यह यात्रा शहर के काॅलेज मार्ग से कमला नेहरू मार्ग, भोज मार्ग, चारभुजा नाथ मंदिर, आजाद चैक, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, बाबेल चैराहा, थांदला गेट, रूनवाल बाजार, राधाकृष्ण मार्ग, राजवाड़ा चैक, लक्ष्मीबाई मार्ग, जगमोहनदास मार्ग, राजवाड़ा चैक होते हुए देर शाम पुनः काॅलेज मार्ग स्थित श्री जगदीश मंदिर पर पहुची। जहां महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी ंसख्या मंे श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाआरती पश्चात् महाप्रसादी का भी लाभ लिया।
रिमझिम फुहारांे ने किया स्वागत
यह यात्रा जब आजाद चैक पर पहुंची तो बारिश की रिमझिम फुहारांे ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा को सफल एवं भव्य रूप प्रदान करने में समिति सदस्यांे का सराहनीय सहयोग रहा। रथ यात्रा के सफल संचालन में पुलिस एवं यातायात विभाग की भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यात्रा के आगे पुलिस थाना प्रभारी एसएस बघेल व्यवस्था संभाल रहे थे। इसके अलावा जगह-जगह यात्रा मार्गों पर पुलिस एवं यातायात के जवानों को तैनात किया गया था।
आजाद तुम्हे प्रणाम ध्येय वाक्य के साथ 23 जुलाई आजाद जयंती पर लाखों कार्यकर्ता आजाद नगर पहूंचेगें
- प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने ली भाजपा की जिला स्तरीय बैठक
- महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिये निर्देष
झाबुआ---आगामी 23 जुलाई को देष के महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रषेखर आाजाद की जन्म जयंती के अवसर पर हम सभी को देष के इस सच्चे सपूत के जन्मोत्सव को धुमधाम से मनाने के लिये आजाद नगर भाबरा पहूंच कर उनके जीवन के प्रेरणादायी विचारों को अंगीकारकरते हुए देष, प्रदेष,जिले एवं अंचल के लिये एकत्रित होकर उन्हे नमन करना है । अमर षहीद आजाद युवा तरूणाई के प्रतिक थे मात्र 25 साल की आयु मेें ही उन्होने देष की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहूति दी थी । आजाद तुम्हे प्रणाम नारे के साथ जिले की समुची भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन को भाबरा आजादर नगर पहूंचने के लिये युद्धस्तर पर प्रचार प्रसार कर वहां एक लाख लोगों का जमावडा एकत्रित करना है । युवा शब्द को यदि उल्टा पढा जावे तो वह वायु होता है और वायु के वेग की तरह युवाओं को कार्य करना है । हमारे अंचल के लोकप्रिय सांसद एवं राष्ट्रीय नेता दिलीपसिंह भूरिया के निधन से जो शून्य पैदा हो गया है उनके आदर्षो पर चलते हुए हमे उनके अधुरे सपनों को पूरा करने के लिये कार्य करना होगा । उक्त उदगार आज जिला भाजपा की बैठक में प्रदेष भाजपा के संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने जिले भर के सभी मंडलों के अध्यक्षो, महामंत्रियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में संबोधित करते हुए कही । जिला भाजपा की इस बैठक में प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन के अलावा संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूवा, विधायक निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, इन्दौर के विधायक रमेष मेंदोला,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, महामंत्री राजू डामोर, प्रवीण सुराणा, दौलत भावसार, गौरसिंह वसुनिया, दुर्गा बहिन पडियार, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया के अलावा उपाध्यक्ष मनोहर सेठिया, पुरूषोत्तम प्रजापत, सहित बडी संख्या में भाजपा के जिले एवं मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे । स्वागत भाषण देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने 23 जुलाई को आजाद नगर भाबरा में क्रातिकारी अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्म जयन्ती समारोह पूर्वक मनाने तथा जिले से भाजपा के ेपदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भव्य कार्यक्रम में सहभागी होने की जानकारी दी । भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से परिचयात्मक जानकारी प्राप्त करते हुए संगठन की मजबुती के लिये किये जारहे कार्यो की समीक्षा की । उन्होने आजाद तुम्हे प्रणाम ध्येय वाक्य के साथ आजाद नगर पहूंचने के लिये जनसाधारण तक प्रेरणा कार्य करके जिले से 1 लाख लोगों को वहां एकत्रित कर समारोह पूर्वक आजाद भूमि पर एकत्रित होकर आजाद को स्मरण करना है। श्री मेनन में जिले में महा जनसम्पर्क अभियान के बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार की योजनाओं की जानकारी महा जनसम्पर्क अभियान में देना है तथा भाजपा के सदस्य बनाये गये हर व्यक्ति से सम्पर्क करके मोबाईल नम्बर 18001034444 पर मिस्ड काल करके सदस्य संपर्क की पुष्टि करवाना हे । श्री मेनन ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों से मोबाईल पर उक्त नम्बर डायल करवा कर सभी सक्रिय सदस्यों से पुष्टि की प्रक्रिया भी करवाई । उन्होने बताया कि 20 जुलाई तक महा जनसंपर्क अभियान के तहत सम्पर्क एवं सदस्यता अभियान को सम्पन्न करना है । 23 जुलाई को आजाद तुम्हे प्रणाम की तख्तियों को लेकर आजाद नगर भाबरा पहूंचना है ।हर मतदान केन्द्र के फलियों तक तक सम्पर्क करके 24 एवं 25 जुलाई को गा्रम केन्द्र एवं मतदान केन्द्रों पर बैठकों का आयोजन करके उसमें समीक्षा की जावे ।
पेंशनरो को इसी माह से मिलेगी आवष्यक दवाईया- कलेक्टर ने दी स्वीकृति
झाबुआ---जिले के पेंषनरों को इस माह से पूर्ववत उन्हे लगने वाली दवाईया जिला चिकित्सालय की रेडका्रस मेडीकल शाप से उपलब्ध हो सकेगी । उक्त जानकारी देते हुए जिला पेंषनर एसोसिएषन के जिला अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेडका्रस मेडिकल शाप द्वारा पेंषनरों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाईया उपलब्ध हो सकेंगी । जिला कलेक्टर श्रीमती डा. अरूणागुप्ता द्वारा अपनी स्वीकृति दी जाचुकी है । इसी माह से नियमित रूप से दवाइ्रया उपलब्ध कराने के निर्देष दिये जाने पर पेंषनर एसो. के संरक्षक भेरूसिंह राठौर, बालमुकुंदसिंह चैहान, बीएल साकी, एमसी गुप्ता, राजेन्द्र सोनी ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया है।
आजाद जन्म जयंती समारोह आजाद तुम्हे प्रणाम ध्येय बाक्य के साथ मनायेगें
- भाजयुमो के बैठक को श्री मौर्य एवं श्री मेनन ने दिया मार्गदर्षन
झाबुआ---अमर का्रंतिकारी शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद नगर भाबरा में भाजयुमो के बैनर तले आजाद तुझे प्रणाम के ध्येय वाक्य को लेकर विषाल आयोजन किया जारहा है जिसमें प्रदेष के मुखिया मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चैहान, प्रदेषसंगठन महामंत्री अरविन्द मेनन,विषाल जनसमुदाय कोसंबोधित करते हुए केन्द्र एवं प्रदेष सरकार की योजनाओं से रूबरू करावेगें । उक्त उदबोधन प्रदेष भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने जिला भाजपा कार्यालय में जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं । उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने भाबरा को आजाद नगर का नाम दिया और वहां पर एक भव्य स्मारक का निर्माण करवाया । 23 जुलाइ्र्र को आजाद जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित आजाद तुझे प्रणाम को लेकर जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भााबरा ले जाने के लिये प्रदेष मंत्री गौरव रणधीवे को जिले का प्रभारी बनाया गया है तथा तीनो विधानसभा स्तर पर प्रभारियों का दायित्व सौपा गया है । जिसमें झाबुआ के लिये दिलीप कुषवाह, थांदला के लिये अमीत शाह, एवं पेटलावद के लिये सोनू विष्वकर्मा को जिम्मेवारी सौपी गई है ।
स्वागत भाषण भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने दिया । कार्यक्रम में प्रदेष भाजपा संगठन मंत्री अरविन्द मेनन, विधायक इन्दौर रमेष मेंदोला, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूवा, विधायक निर्मला भूरिया, कलसिंह भाबर, शांतिलाल बिलवाल, सुरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजयुमो के प्रदेष उपाध्यक्ष सुमीत मिश्रा, प्रदेष कोषाध्यक्ष मनीष चैकसे,के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेष दुबे, भी उपस्थित थे । प्रदेष भाजपा के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने अपने प्रभावी उदबोधन में आजाद के जन्म दिवस 23 जुलाई को जिले से 1 लाख की संख्या में लोगों को भेजने की बात कहते हुए कहा कि आजाद तुझे प्रणाम ध्येय वाक्य को लेकर आजाद जन्म स्थली पर पहूंचना है । उन्होने युवा वर्ग का भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आजाद ने सिर्फ 25 साल की आयु में अग्रेजों के नाकों चने चबवा दिये थे । युवा शब्द का उल्टा पढा जावे तो वह वायु हो जाता है जो हर मार्ग को मोडने की ताकत रखता है । उन्होने आपातकाल में गुजरात के युवाओं की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि एक बडे आन्दोलन की नींव युवा वर्ग ही रहा है । आजाद तुझे प्रणाम अभियान युवाओं को जोडने का अभियान है और इसमें भाजयुमो के हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरे मनोवेग से कार्य करके 23 जुलाई के आजादी जन्म जयंती समारोह को सफल बनाना है ।
प्रभारी मंत्री ने की जन अभियान परिषद् के त्रैमासिक कार्यो की समीक्षा
- आगामी प्रवास के दौरान चयनित प्रस्फुटन ग्रामो में प्रभारी मंत्री करेगें कार्य अवलोकन
झाबुआ---म.प्र.जन अभियान परिषद् के कार्यो की त्रैमासिक समीक्षा स्थानीय विश्राम गृह पर जिले के प्रभारी मंत्री अन्तरसिंहजी आर्य द्वारा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला जन अभियान समिति के उपाध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल, समिति सदस्य एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेष दूबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम परिषद् के जिला समन्वयक वीरेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा किए गए स्वैच्छिकता और सामुहिकता के कार्यो की ब्लाकवार जानकारी दी जिसमें प्रमुख रूप से नदी पुर्नजीवन अभियान , जल संरक्षण अभियान, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके बाद जिला जन अभियान समिति उपाध्यक्ष शांतिलाल पालीवाल ने अन्य विभागीय समन्वयक के साथ शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम परिषद् के चयनित स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से कराए जाने पर माननीय मंत्रीजी को अवगत कराया । पालीवालजी ने बताया कि परिषद् से नवांकुर योजनान्तर्गत 40 स्वैच्छिक संगठन जुडकर 300 ग्रामों में कार्य कर रहे है। इनसे विभिन्न शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाता है तो वास्तविक हितग्राहीयों तक योजना का लाभ पहुचेगा। जल संरक्षण पर किए गए कार्यो की सराहना करते हुए शैलेष दूबे ने अन्य विषयों पर भी प्रस्फुटन समिति के माध्यम से विशेष कार्ययोजना बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर पर प्रत्येक हितग्राही को मिल सके इस पर कार्य करने हेतु बात कही। इसके उपरान्त माननीय मंत्री महोदय द्वारा परिषद् के कार्यो की सराहना करते हुए विभिन्न प्रमुख विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया वही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बेहतर संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए और आगामी प्रवास के दौरान उत्कृष्ट प्रस्फुटन ग्रामों में चैपाल करने हेतु परिषद् के जिला समन्वयक को निर्देश दिया गया, जिसमें माननीय मंत्रीजी उपस्थित होकर प्रस्फुटन समितियों के कार्यो का अवलोकन करेगे। त्रैमासिक कार्य प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण के दौरान जिला जन अभियान समिति सदस्य एवं परिषद् के ब्लाक समन्वयक उपस्थित रहे।
सभी लोग वृक्ष लगाये और उनका सरंक्षण करे--प्रभारी मंत्री
- वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने वृक्षारोपण किया
झाबुआ---वन मण्डल द्वारा रतनपुरा झाबुआ में स्थित बीएसएल कार्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य विधायक झाबुआ श्री शांति लाल बिलवाल, विधायक थांदला कलसिंह भाभर, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद झाबुआ श्री धनसिंह बारिया कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, एसपी श्री आबिद खान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत श्री धनराजू एस ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वीटजरलैण्ड के वातावरण की चर्चा करते हुए कहां कि आमजन वृक्षारोपण करे स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्ष अति आवश्यक है। सभी पौधे लगाये एवं उनका संरक्षण करे और भविष्य को सुरक्षित करे। वन संपदा के निरंतर विकास तथा वनो की सुरक्षा के लिये प्रदेश में शासन द्वारा अनेक योजनाएॅ चलाई जा रही है। फिर भी शासन के प्रयासों की सफलता के लिए जनभागीदारी अति आवश्यक है। प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने कहा कि झाबुआ अलीराजपुर जैसे पहाडी क्षेत्रो मे नीम बांस जैसे पौधो को लगाये वन विभाग इसके लिए कार्ययोजना बनाये। प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यालय स्कूल इत्यादि के परिसरों में वृक्षारोपण करवाये। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण के लिये मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री के संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम की रूपरेखा को डीएफओ श्री ओ.पी उचाडिया ने बताया एवं अतिथियों का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने स्थानीय राजवाडा चैक पर नगरपालिका परिषद की स्काई लिफ्ट मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
भवन बनने से रजला में स्वास्थ्य सेवाएॅ और बेहतर होगी
- प्रभारी मंत्री ने रजला में 24 लाख की लागत से बनने वालो आयुर्वेद औषधालय का भूमि पूजन किया
झाबुआ ----जिले के प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने आज 17 जुलाई को ग्राम रजला में 24 लाख 77 हजार लागत से बनने वाले आयुष विभाग द्वारा स्वीकृत शासकीय आयुर्वेद औषधालय रजला का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया थांदला विधायक श्री कलसिंह भाभर विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, अध्यक्ष नगरपालिका श्री धनसिंह बारिया, कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, एसपी श्री आबिद खांन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस.एसडीएम अम्बारा पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि शासकीय सेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। भूमिपूजन कार्यक्रम में भवन निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री वर्मा ने प्रदान की। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने कहा कि जिले के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देगे जिले में 50 उप स्वास्थ्य केन्द्र बन रहे। और अब 24 लाख रूपये लागत का यह आयुर्वेद चिकित्सालय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ग्रामीण क्षेत्रो की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति चिंतित है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से डाॅक्टरों की भी भर्ती की जा रही है ताकि इलाज के अभाव में किसी ग्रामीण की जान ना जाये, गरीब लोग दवाई नहीं खरीद पाते थे, दवाई के अभाव में ग्रामीणो की जान चली जाती थी तो शासन द्वारा सभी अस्पतालों में निःशुल्क दवाई देने की व्यवस्था की गई है ताकि पैसे के अभाव में दवा नहीं मिलने पर किसी गरीब की मोैत ना हो। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी राज्य बीमारी सहायता योजना में 2 लाख रूपये तक कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किये जाने की व्यवस्था की गई। जननी एवं शिशु की सुरक्षा के लिए जननी एक्सप्रेस और जननी सुरक्षा योजना संचालित है। ग्रामीणो का जीवन सुलभ करने के लिए शासन द्वारा सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। रजला के हाईस्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने एवं बाउण्ड्रीवाल का प्रस्ताव जल्द ही स्वीकृत करवाने का आश्वासन भी प्रभारी मंत्री ने दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देगे। कार्यक्रम में संविदा शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना ज्ञापन भी सौपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भुरिया ने कहा कि रजला में हमें यह आयुर्वेदिक भवन मिला है। आयुर्वेद भारत में ही पनपा है और विदेशियो ने भी इसका अनुसरण किया है। भारत में पुनः इसकी ओर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का हमेशा इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान रहता है। और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा पैसा देते रहते है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा ही जिले को इस भवन की सौगात दी गई है।
फ्लोराइड योजना की अलग से समीक्षा करे--प्रभारी मंत्री
- प्रभारी मंत्री ने जिला योजना समिति की बैठक में दिये निर्देश
झाबुआ---जिले में फ्लोराइड युक्त पेयजल से ग्रामीणो को बचाने के उद्देश्य से गुणवत्ता पूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जिले में 2008-09 में स्वीकृत 190 करोड की फ्लोराइड योजना में प्रगति की अलग से समीक्षा कर प्रतिवेदन भेजने के लिए प्रभारी मंत्री एवं श्रम मंत्री म.प्र.शासन श्री अंतरसिंह आर्य ने जिला योजना समिति की बैठक में कलेक्टर को निर्देश दिये। मलेरिया नियंत्रण हेतु छिडकाव के लिए चिहिन्त गांवों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्घ करवाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिये। बैठक में फीडर सेपरेशन के दौरान डाली जाने वाली विद्युत लाइन के पोल जहाॅ-जहाॅगिर गये वह सात दिवस में खडे करवाये एवं पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए एमपीईबी को निर्देशित किया। जिला योजना समिति की बैठक में खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची बंटवाने के लिए एक अभियान चलाने। अंत्योदय परिवार एवं प्राथमिक परिवारों को पात्रता के अनुसार निश्चित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्घ करवाने सांझा चूल्हा एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का खाद्यान्न समय पर आवंटित करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। स्कूल चलों अभियान की समीक्षा भी बैठक में की गई। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने 6-14 वर्ष तक के स्कूल से बाहर अन्य कार्य करने वाले बच्चों को शाला में भेजकर उनका शिक्षण कार्य करवाने के लिए डीपीसी को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य बीमारी सहायता निधि एवं बाल हदय उपचार योजना में लाभान्वित हितग्राहियों की कम संख्या पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर की एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करवाने के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के वित्तीय वर्ष 2011-12 में स्वीकृत आंगनवाडी भवनो को जल्द पूर्ण करवाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने हाल ही में जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में दूध वितरण प्रारंभ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की एवं योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मानीटरिंग करने के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने पुराने ऐसे छात्रावास भवन जो कि जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है उनका रिपेयरिंग करवाने छात्रावास/आश्रम में सीट बढवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए एसी ट्रयबल को निर्देशित किया। बैठक में खाद्य विभाग स्कूल चले हम अभियान, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्यमंत्री पेयजल योजना का कार्य समय पर पूर्ण करवाकर ग्रामीणों को लाभान्वित करवाने के लिए ई.ई. पीएचई को निर्देश दिये गये। बैठक में जिला योजना समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज 17 जुलाई को संपन्न जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने की बैठक में विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, विधायक थांदला श्री कलसिंह भाभर, अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री कलावती भूरिया, कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता, एसपी श्री आबिद खांन, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस., डीएफओ श्री उचाडिया सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहां कि जिले में यदि सूखे की स्थिति बनती है,तो किसानो को जल्दी पकने वाली बाजरा, उडद, मूंग तिल फसलो को बोने की सलाह दे। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, पेयजल परिवहन के लिए कार्य योजना बनाने। बढते क्राईम को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए संबंधित विभागो के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करे। गाॅवों में चैपाल लगाये एवं ग्रामीणो की समस्याओं सुनकर निकराकरण करे। जिला योजना समिति की बैठक के बाद 50 लाख से अधिक के लंबित निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई एवं कार्य पूर्ण करवाने के लिए आवश्यक निर्णय लिये गये।
फांसी लगाकर कि आत्महत्या
झाबुआ---फरियादी माना पिता गुमान मावी, उम्र 65 वर्ष निवासी भीमकुण्ड ने बताया कि मृतक धनजी पिता माना मावी, उम्र 35 वर्ष निवासी भीमकुण्ड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 48/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
करंट लगने से मृत्यु
झाबुआ--- आरोपी ने अवैध रूप से बिजली के पाले से वायर कुंए में डाल रखे थे, मोटर सुधारने उतरे सुरेष पिता मनजी हिहोर की करंट लगने से मृत्यु हो गयी। मर्ग क्र. 27/15 की जांच पर से प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 129/15, धारा 304-ए भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपहरण कर किया बलात्कार
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि वह हाट बाजार करने काकनवानी आयी थी। आरोपी कमसु पिता हकरिया सिंगाडिया, निवासी पलासडोर का जबरजस्ती फरियादी का हाथ पकडकर गाडी में बिठाकर मेघनगर ले गया, जहां से रेल में बैठाकर कोटा ले गया व इच्छा के विरूद्व खोटा काम किया। फरियादी मौका पाकर आरोपी के कब्जे से भाग आयी। प्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 137/2015, धारा 366,376 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपहरण का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादी बलदेव पिता कयरन वर्मा, निवासी पेटलावद ने बताया कि उसकी लडकी उम्र 15 वर्ष निवासी पेटलावद को संदेही महेष पिता भीमा डामर, निवासी पेटलावद का बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 286/2015, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दुकान से 28 मोबाईल की चोरी
झाबुआ---फरियादी महेष पिता राधेष्याम पाटीदार, निवासी करवड ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने फरि0 की दुकान का ताला तोडकर इंटेक्स कंपनी के 09 मो0, जेन कंपनी के 04 मो0, कार्बन कंपनी के 07 मो0, के टच कंपनी के 06 मो0, सेमसंग का 01 मो0 तथा मैक्स कपंनी का 01 मोबाईल कुल मो0 28 नग- कुल कीमती 40,000/-रूपये के चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 287/2015 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
लूट का प्रकरण पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादी शंकर पिता नरसिंह चंगाड, उम्र 45 वर्ष निवासी जोबट ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ ग्राम छापरखण्डा लुगडा लाडी लेने गया था। वापस जाते समय अज्ञात बदमाषों ने मारपीट कर एक मोबाईल व नगदी 500/-रूपये लूट कर ले गये। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 321/2015 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जहरीली दवाई पीने से मोत
झाबुआ---फरियादी दषरथ पिता हरजी बंजारा, उम्र 35 वर्ष निवासी पिपलीपाडा ने बताया कि लक्ष्मण पिता नाथ बंजारा, उम्र 40 वर्ष निवासी पिपलीपाडा की जहरीली दवाई पी लेने से ईलाज के दौरान मुत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्रमांक 33/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
सर्प दंश से मोत
झाबुआ---फरियादी राकेष पिता नेपाल सिंगाड, उम्र 23 वर्ष निवासी वासीखेडा ने बताया कि मृतिका खुषी पिता राकेष, उम्र 04 वर्ष निवासी वासीखेडा की सांप के काटने से मुत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कालीदेवी में मर्ग क्रमांक 24/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें