मानोरा मेला में लाखांे श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना की
मानोरा मेला में स्थित भगवान जगदीश स्वामी की लाखों श्रद्वालुओं ने आज पूजा अर्चना की। रथा यात्रा मंे शामिल होकर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चैहान ने भी पूजा अर्चना की उनके साथ विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, बासौदा विधायक श्री निशंक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री संदीप सिंह डोंगर और श्री छत्रपाल शर्मा मौजूद थे। मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुगणांे को कोई असुविधा ना हो के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। मानोरा मेला का शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भी सदुपयोग किया गया है। विभिन्न विभागों के साथ-साथ जनसम्पर्क विभाग के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसका हजारो श्रद्धालुओं ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालो के लिए जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘‘आगे आएं लाभ उठाएं’’, सबकी चिन्ता सबका मान, कमजोर तबके की सामाजिक सुरक्षा के नवाचारी प्रयास, सुशासन की नई पहल पुस्तिका का वितरण किया गया है। जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी का अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, ग्यारसपुर एसडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा ने भी अवलोकन किया।
जिले में अब तक 254.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 254.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 222 मिमी औसत वर्षा हुई थी। 18 जुलाई की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई जिले की औसत वर्षा 30.8 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर शनिवार की प्रातः दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा तहसील में 16.4 बासौदा में 9 मिमी, कुरवाई में 32.8 मिमी, सिरोंज में 44 मिमी, लटेरी में 136 मिमी, ग्यारसपुर में 1 मिमी, गुलाबगंज में 4 मिमी और नटेरन तहसील में 3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें