जिले में अब तक कुल 285.1 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज
झाबुआ 25 जुलाई 15/सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ श्री पाटीदार ने बताया कि जिले में वर्शा काल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कुल 285.1 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जबकि गत वर्श इस अवधि तक 210 मि.मी. औसत वर्शा हुई थी। जिले में विगत 24 घण्टों के दौरान औसत 15.3 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई। विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 26.0 मि.मी., पेटलावद तहसील में 29.0 मि.मी., थांदला में 13.8 मि.मी., रानापुर में 6.0 मि.मी, मेघनगर में 7.0 मि.मी एवं रामा विकासखण्ड में 15.0 मिमी वर्शा दर्ज की गई है।
आंगनवाडी चलो अभियान द्वितीय चरण में प्रतियोगिताओ का आयोजन
झाबुआ 25 जुलाई 15/एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना रानापुर जिला झाबुआ में आॅगनवाडी चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतिम दिवस 23.07.2015 को कन्या शिक्षा परिसर रानापुर में रांगोली/निबंध/चित्रकला/ सामान्य अध्ययन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । आयोजन में विशेष अतिथि के रुप मे श्री एन.डी. दोहरे सर मंडल संयोजक (शिक्षा विभाग) रानापुर का विशेष योगदान रहा । जिन्होने उपरोक्त प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओ को प्रशस्ति पत्र के साथ कलम एवं नकद राशि पुरस्कार स्वरुप भेट की गई। इस आयोजन मे विकासखंण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमति कल्पना सिसोदिया एवं परियोजना अधिकारी श्री निर्भय सिह पटेल, द्वारा विभागीय योजनाओ जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ अभियान, स्वागत लक्ष्मी योजना एवं आॅगनवाडी केन्द्रो की सेंवाओ एवं उद्देश्यो के बारे मे छात्राओ को जानकारी दी गई तथा ई- लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र पात्र हितग्राहियो को प्रदाय किए गये। इस प्रकार आॅगनवाडी चलो अभियान की समाप्ति की गई।
ग्रामीणों को सिखाये बाढ़ से बचने के उपाय
झाबुआ 25 जुलाई 15/होमगार्ड आपदा प्रबंधन राहत दल द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत विगत 24 जुलाई 2015 को ग्राम कालीदेवी एवं देवझिरी में ग्रामीण जनता को आपदा बाढ़ के समय स्थानीय संसाधनो से बचाव राहत के तरीको से अवगत कराया गया। ग्रामीणो को इम्प्रोव्हाइजड उपकरणो को बनाना एवं उपयोग करना सिखाया गया। इस अवसर पर ग्राम कालीदेवी के सरपंच श्री लालसिंग गामड द्वारा देवझिरी के सचिव श्री कालिया परमार उपस्थित थे। जिला सेनानी श्री सुनील कुमार मिश्र के निर्देशन में होमगार्ड विभाग की तरफ से प्रदर्शन में कम्पनी कमाण्डर श्री नरेश कुमार साहू, हवलदार श्री भारतसिंह सहित रेस्क्यू टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया।
मर्ग के चार प्रकरण कायम
झाबुआ---घटना दिनांक 26/7/2015 को बजरंगगढ व थांदला रोड के बीच अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 49/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया। फरियादी मडिया पिता मांगु भाबोर उम्र 60 वर्ष निवासी वालनवारा ने बताया कि उसका भाई मोती पिता मांगु उम्र 45 वर्ष निवासी वालनवारा की झारिया नाला पार करते समय पानी में बहने से मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना पेटलावद में मर्ग क्रमांक 40/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया। फरियादी दिलीप पिता मोतेसिंह कटारा निवासी रंभापुर ने बताया कि विकास पिता कैलाशनाथ राय, उम्र 28 वर्ष निवासी पीलीकोठी वाराणसी उ0प्र0 ने शिवशक्ति लाज मेघनगर के कमरा नं0 64 में फांसी लगा ली। प्रकरण में मर्ग क्रमांक 24/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया। फरियादी लालु पिता प्रकाश हरिजन उम्र 22 वर्ष तैनात पेटलावद चिकित्सालय ने बताया कि हंसकुंवरबाई पति चैनसिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी साइनपुर की सांप काटने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना पेटलावद में मर्ग क्रमांक 39/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया।
किराना दुकान मे चोरी
झाबुआ--- फरियादी षिरीष पिता मानुलाल जैन, उम्र 47 वर्ष, निवासी झाबुआ ने बताया कि नेहरू मार्ग स्थित उसकी किराना दुकान में से अज्ञात आरोपी किराना सामान व नगदी 10-11 हजार रू0 चुराकर ले गये। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 494/2015, धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें