आगामी वर्ष से सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को दिलीपसिंह भूरिया पुरस्कार मिलेगा
झाबुआ---प्रदेष सरकार द्वारा सहकारिता विभाग व सहकारी संस्थाओं से जुडे वर्तमान एवं सेवा निवृत अधिकारियों के 27 जुलाई को अपेक्स बैंक भवन में आयोजित समारोह में प्रदेष के 9 अधिकारियों को सम्मानित करने के समारोह में प्रदेष के सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव ने घोषणा की कि स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए आगामी वर्ष से दिलीपसिंह भूरिया के नाम से पुरस्कार दिये जावेगें । उक्त जानकारी देते हुए विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि मध्यप्रदेष सहकारी विचार मंच द्वारा स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया के नाम से सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कार देने की प्रदेष स्तरीय योजना से निष्चित ही स्वर्गीय भूरिया द्वारा किये गये सहकारिता एवं संसदीय क्षेत्र में सराहनीय कार्य का सम्मान है। ज्ञातव्य है कि प्रदेष सरकार द्वारा प्रतिवर्ष सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित करने का निर्णय लेकर इस अंचल के लोगों की भावनाओं को संबल प्रदान किया है ।
पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राण-पण से भाजपा की मजबुती के लिये कार्य करना है-नरोत्तम मिश्रा
- भाजपा पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का हुआ आयोजन
झाबुआ---एक दिवसीय प्रवास पर आये प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दोपहर को जिले के सभी मंडलों एवं जिला स्तरीय भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्रियों तथा पदाधिकारियों की विषेष बैठक ली गई । सर्कीट हाउस में आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक निर्मला भूरिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक कलसिंह भाबर, महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर, नगपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, दौलत भावसार, गौरसिंह वसुनिया सहित बडी संख्या में जिले भर से आये पदाधिकारी उपस्थित थे । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने मंत्रीजी का स्वागत भाषण देते हुए सभी जिले के भाजपा संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी । स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय लेते हुए बताया कि प्रदेष एवं देष के अग्रणी आदिवासी नेता दिलीपसिंह भूरिया के गृहगा्रम माछलिया जाकर उनके द्वारा विधायक निर्मला भूरिया से मिल कर अपनी संवेदनायें व्यक्त की ।उन्होने दिलीपसिंह भूरिया के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की प्रसंषा करते हुए कहा कि ऐसे पुरोधा के जीवन से हमे षिक्षा लेते हुए पार्टी के लिये सतत कार्य करने का संकल्प लेना है । जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मनसा-वाचा एवं कर्मणा से अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट जाना होगा । स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले के विकास के लिये हम सभी की सकारात्मक सहभागिता होना चाहिये तथा प्रदेष सरकार पंचायत से लेकर जिले के सभी विकास कार्यो को तत्परता से पूरा करने में कोई कसर बाकी नही रख रही है । श्री मिश्रा ने बताया कि झाबुआ जिले में डाक्टरों की कमी की जो समस्या आरही है उसे हल किया जावेगा तथा आम जनों को होने वाली परेषानियों को दूर करने के लिये कोई कसर बाकी नही रखी जावेगी । स्वास्थ्य मंत्री ने मंडल अध्यक्षों को पोलिंग बुथ तक सतत भ्रमण करके पार्टी की मजबुती के लिये कार्य करने का आव्हान किया । इस परिचयात्मक बैठक में श्री मिश्रा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी संगठन में उनके महत्व को सदा बनाया रखा जावेगा । इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय झाबुआ का औचक निरीक्षण किया । उन्होने अस्पताल गेट पर ही ट्रायसिकल पर बैठे एक मरीज से चर्चा करके उसके उपचार, दवाई, भोजन, आदि के बारे में जानकारी ली तथा व्यवस्था पर सन्तुष्ठी व्यक्त की । स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय के वृद्धजन वार्ड एवं मेल मेडिकल वार्ड में भी औचक भ्रमण कर मरीजों से पुछ ताछ की तथा उन्हे मिलने वाली स्वास्थ्यसेवाओं, भोजन,दवाई, आदि के बारे में व्यक्तिगत रूप से पुछताछ कर संतोष व्यक्त किया । अस्पताल भ्रमण के बाद अस्पताल गेट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में लम्बे समय से ड्युटी से अनुपस्थित डा. संजय मालवीय, डा,श्रीमती रेखा मालवीय एवं डा. वैष्य को निलम्बित करने के आदेष दिये । वही जिला अस्पताल की जल समस्या के हल के लिये साढे सात लाख रूपये की राषि दिये जाने तथाजल समस्या के निवारण के लिये कलेक्टर को निर्देष भी दिये ।अस्पताल मे रिक्त विषेषज्ञों के पदो की पूत्रि तथा रिक्त डाक्टरों के पदों को भरने के बारे में भी उन्होने आष्वस्त किया ।
मुख्यमंत्री के आगामी 2 अगस्त के प्रस्तावित दौरे का विरोध करेगी कांग्रेस
झाबुआ---पूरे देश में पूर्व राष्ट्रपति डां. ए.पी.जे कलाम के निधन के कारण राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान कोई शासकीय आयोजन किये जाते है और न ही कोई उदघाटन या भूमीपूजन कार्यक्रम किया जाता है। किन्तु ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का 2 अगस्त झाबुआ का दौरा कई सन्देह को जन्म दे रहा है। प्रेस के माध्यम से जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री इंजीनियर कालेज का शुभारंभ पोलीटेकनिक कालेज के भवन में करने जा रहे है। वहीं शिलान्यास एवं भूमी पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना अधिकारीयों द्वारा बनाई जा रही है। अगर यह कार्यक्रम आगामी 2 अगस्त को होता है तो यह देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक का अपमान होगा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष शांन्तिलाल पडियार, एवं कार्यवाहक अध्यक्ष वीरसिंह भूरिया, कांग्रेस नेता डां विक्रांत भूरिया, राजेश भटट, आशिष भूरिया, चन्द्रवीरसिंह राठौर, प्रकाश रांका, रूपसिंह डामोर, विनय भाभर, कलावती मेडा, हेमचन्द्र डमोर, शंकरसिंह भूरिया, गेन्दाल डामोर, अकमालसिंह, मानसिंह मेड़ा, गौरव सक्सैना, जितेन्द्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता हर्ष भटट, आचार्य नामदेव, ऋषी डोडियार, आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तीन वर्ष पूर्व की गई घोषणा अब याद आ रही है, वे इतने वर्ष कहां थे। घोषणा के बाद आज तक न तो इंजिनियरिंग कालेज का निर्माण किया गया है न ही कोई कालेज हेतु सुविधा मुहैया कराई गई है, मुख्यमंत्री अभी ताबडतोब झाबुआ जिले में आकर पोलीटेनिक कालेज भवन में इंजिनियरिंग कालेज प्रारंभ कर क्या दर्शाना चाहते है। पहले ही कई समस्याओं से जुझ रहा पोलेटेक्निक कालेज इस तरह नया कालेज खोलकर क्या इंजिनियरिंग छात्रों एवं पोलेटेक्निक कालेज छात्रों के साथ न्याया करेगें। पहले से ही पोलेटेक्निक कालेज में लगभग 700 सीट उपलब्ध है तथा लगभग 650 छात्र प्रवेश कर चुके है। पोलेटेक्निक कालेज में लम्बे समय से छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है वह भी पूर्णतः घटिया किस्म का है व वह आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हुआ है, छात्रों को समस्या हो रही है छात्रों को मुख्य भवन में रखा जा रहा है । छात्रों की सुविधा के बनाया जा रहा छात्रावास भवन का कार्य मानक स्तर का नहीं है लाईट फिटिंग एवं अन्य कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। मुख्यमंत्री से इंजिनियरिंग कालेज को प्रारंभ करने की जल्दी में पोलेटेक्निक कालेज में लगाना भी न्यायोचित नहीं है। जब पोलेटेक्निक कालेज के 700 छात्रों को रहने की परेशानी है ऐसी स्थिति में इंजिनियरिंग कालेज 120 छात्रों को वहां प्रवेश से परेशानीयां बढेगी। छात्रों को बिस्तर तक घर से लाना पड रहा है। 11 वर्षो में सरकार व्यवस्था नहीं कर पा रही है वह अब कैसे कर पायेगी। यदि मुख्यमंत्री द्वारा फिर भी इंजिनियरिंग कालेज प्रारंभ करते है तो यह शौचनीय विषय है। इसी तरह जिला कांग्रेस ने मांग की है कि इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन का निर्माण विगत 3 वर्षो से अपूर्ण है केन्द्र और राज्य दोनो जगह भाजपा शासित राज्यों की सरकार है दिवगतं सांसद स्व दिलीपसिंह जी भूरिया ने भी पत्र लिखकर इस सबंध में प्रधानमंत्री को भी अवगत कराया था किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई यह भाजपा को स्व.सांसद दिलीप सिंह भूरिया की विचारधारा से कोइ लेना देना नही है वह श्रीभूरियाजी के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने का ही कार्य करना जानती है। जिला कांग्रेस ने मांग की है कि झाबुआ जिले का दौरा करना चाहते है तो इन्दौर से सडक मार्ग से दौरा करे तो उन्हे पता चलेगा कि सडकों की हालत क्या है। भ्रष्टाचार के चलते रोड़ पर बडे-बडे गडडे हो गए है। नागरिक एवं जनता परेशानीयां भोग रही है। इसी तरह रेल्वे लाईन का केन्द्र की युपीए सरकार द्वारा भेजा गया पैसा का भी उपयोग नहीं किया गया है तथा रेल लाईन में कोई कार्यो में बढोत्तरी नहीं हो पा रही है ऐसे मै मुख्यमंत्री यहां आकर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का कुसित प्रयास करना चाहते है एवं अपनी नाकामी एवं व्यापंम घोटाले से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे है तथा आगामी लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए अपना सरकारी मशीनरीयों का दुरूप्योग कर चुनाव में लाभ लेने का प्रयासरत है। यहां कि जनता इनके कारनामों को अच्छी तरह समझ गई है। जो प्रदेश सरकार आम आदमीयों की मूल समस्याओं को पुरा नहीं कर पा रही है ऐसी सरकार से भविष्य में पल्ला छुडाने हेतु प्रयास करने में लगी है।ं इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र का झाबुआ दौरा भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्वेनजर रखते हुए अभी से ही अधिकारी एवं कर्मचारीयों पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले 11 वर्षो से किसी भी स्वास्थ्य मंत्री ने झाबुआ जिले का दौरा नहीं किया है जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह गडबडा गई है आये दिन झाबुआ जिले के मरीजो को निजी अस्पतालों एवं गुजरात के दाहोद जाना पड रहा है गरीबों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है मरिजों को यहां समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रहा है। जननी सुरक्षा वाहन हेतु डिजल नहीं मिल पा रहा है जिससे वाहन खडे हो गये है यदि ऐसी परिस्थिति में यदि मुख्यमंत्री झाबुआ जिले में 2 अगस्त को आये तो पूर जोर विरोध करते हुए काले झण्डे बताने से भी नहीं हिचकेगी।
जिले की शैक्षणिक व्यवस्था ध्वस्त कालेज से लेकर स्कूल तक के छात्र परेशान
झाबुआ---जिले में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुए एक माह हो गया है किन्तु छात्र छात्राएं परेशान है किसी को स्कूल कालेजों में प्रवेश नहीं मिल रहा है तो किसी को छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल रहा है। कालेज से लेकर स्कूल तक के छात्र परेशान है। मंहगा किराया देकर भी कुछ बच्चे पढ रहे है। उक्त आरोप जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने लगाते हुए कहा कि जिले में विगत 11 वर्षो से एक भी छात्रावास में सीट नहीं बढाई गई है। छात्रावासों में बच्चों को प्रवेश न मिलने से कई ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं पढाई से वंचित हो गई है। जहां एक ओर सरकार शिक्षा को बढावा देने की बात कर रही है वही सरकार द्वारा स्कूल कालेजों के छात्रावास में सीट नही बढाई जा रही है, मुख्यमंत्री एवं शासन द्वारा जिले के बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। चूकि झाबुआ जिला एक गरीब आदिवासी जिला होने से यहां के बच्चे भारी भरकम मकान किराया देकर बाजार में रहने में सक्षम नहीं है। छात्रावास की हालत भी दयनिय है छात्रावास में पानी टपक रहा है,बिस्तर, चादर अत्यन्त खराब स्थिति में छात्रावास की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। शौचालय खराब हालत में उनमें पानी की प्र्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाभोर, ऋषी डोडियार, अश्विन मेडा, विजय भाभोर, रवि अजनार, आदि ने शासन से मांग की है कि आॅनलाईन प्रकिया होने के कारण कई छात्र आॅनलाईन प्रक्रिया से अपना प्रवेश पाने से वंचित हो गए है। कई गांवो के अंदर बिजली एवं अन्य वेकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण छात्र अन्यत्र भटकने को मजबूर है जिससे उनका भविष्य घोर अंधकार में घिर रहा है। इसी कारण से काॅलेज में कई सीटें रिक्त हो गई हैं। इस हेतु मांग की गई हैं कि ऐसे छात्रों को सीधे प्रवेश दिलाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड होने से रोका जाए अन्यथा आगामी समय में छात्र हित हेतु एनएसयूआई आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
साई दरबार में आज होगा महा भंडारा, बाबा पालकी मे बिराज कर करेगें नगर भ्रमण
झाबुआ---त्रिदिवसीय श्री साई गुरूपूर्णिमोत्सव पर आज षिरडी साई बाबा के दरबार में दिन भर धुमधाम मची रहेगी । सैकडो की संख्या में श्रद्धालुजन साई बाबा को नमन कर उनकी पूजा अर्चना करेगें । युवा साई सेवा समिति के दिलीप कुषवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः काल 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक विषाल भंडारे का आयोजन किया गया हे । सायंकाल 4 बजे साइ्र दरबार से बेंड बाजो, ताषो के साथ विषाल पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी । षिरडी साई बाबा नगर भ्रमण कर नगरवासियों को दर्षनलाभ प्रदान करेगें तथा आषीर्वाद प्रदान करेगें ।नगर के प्रमुख मार्गो पर साई पालकी का पुष्पवर्षा कर नगरवासियों द्वारा स्वागत किया जावेगा । मंदिर परिसर में सायंकाल 8-30 बजे से महा आरती की जावेगी तािा रात्री 9 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा । रात्री 9 बजे से ही मंदिर परिसर में आकर्षक रंगारंग आतिषबाजी की जावेगी। साई दरबार में आज होने वाले विषाल भंडारे को लेकर गुरूवार से ही तैयारिया प्रारंभ की जाचुकी हे । पूरें मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा यहां की छटा देखने के लिये श्रद्धालु जनों का गुरूवार को तांता लगा रहा ।
2 साल से अधिक समय से अनुपस्थित तीन डाॅक्टर निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र ने किया निलंबित
झाबुआ----स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री म0प्र0 शासन श्री नरोत्तम मिश्र ने आज 30 जुलाई को जिला चिकित्सालय झाबुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्र ने वृद्धजन वार्ड एवं सामान्य मेडीसीन वार्ड में भर्ती मरीजों से चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री श्री मिश्र ने मरीजो से पूछा अस्पताल में खाना और नाश्ता मिलता है खाने एवं नाश्ते के कितने पैसे लेते है। मरीजो ने कहा सब निःशुल्क मिलता है। मरीजो के जवाब से मंत्री श्री मिश्र संतुष्ट हुए। जिला चिकित्सालय में पेयजल समस्या का एक माह में स्थाई हल निकालने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्र ने कलेक्टर झाबुआ को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्र ने 2 वर्ष से अधिक समय से बिना सूचना के कार्य पर अनुपस्थित तीन डाॅक्टरों को निलंबित कर दिया। लंबे समय से कार्य पर अनुपस्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. रेखा मालवीय, मेडीकल स्पेशलिस्ट डाॅ. संजय मालवीय सर्जन डाॅ. वैश्य को स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्र ने निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौेरान मंत्रीजी के साथ विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, विधायक श्री कलसिंह भाभर, विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डाबर संहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। झाबुआ जिले के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्र पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह भूरिया के निवास स्थल ग्राम माछलिया भी गये शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को सांत्वना दी।
जहरीली दवाई पीने से मोत
झाबुआ---मृतिका श्रीमती कमलीबाई पति मंगलिया मचार, उम्र 30 वर्ष निवासी छायन की जहरीली दवाई पीने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 50/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दांतो से काटी नाक
झाबुआ---फरियादी अन्नु पिता वरसिंह अमलियार, उम्र 38 वर्ष निवासी छोटी धामनी ने बताया कि आरोपी अनिल पिता वरसिंह अमलियार, निवासी छोटी धामनी ने बीच-बचाव करने पर अष्लील गालियां देकर दांत से नाक को काट लिया व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 220/2015, धारा 294,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें