शिशु को स्वस्थ रखता है माॅं का दूध-कलेक्टर
- शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए माताओं को करें जागरूक-कलेक्टर
पन्ना 30 जुलाई 15/आईपीडीपी सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में विश्व स्तनपान सप्ताह के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने कहा कि शिशु को केवल माॅं का दूध ही 6 माह तक मिले तो वह स्वस्थ रहेगा। माॅं का दूध शिशु को स्वस्थ तथा पोषित रखता है। शिशुओं को वैज्ञानिक तरीके से नियमित स्तनपान कराने के लिए माताओं को जागरूक करना आवश्यक है। इसमें मीडिया के साथियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिलेभर में एक अगस्त से 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती माताओं को सही ढंग से तथा शिशुओं को नियमित स्तनपान कराने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। वर्तमान समय में बडी संख्या में कामकाजी महिलाएं हैं। उन्हें कार्यस्थल में शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए आवश्यक सुविधा दी जाएगी। मनरेगा के तहत कार्यरत महिला मजदूरों तथा पत्थर खदानों में कार्यरत महिला मजदूरों को इस संबंध में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुशीला कुशराम ने बताया कि जिलेभर में एक से 8 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवधि में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यदि माताएं शिशुओं को 6 माह तक केवल स्तनपान कराए तो शिशुओं के 15 प्रतिशत कुपोषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। शिशु के जन्म के तत्काल बाद उसे माता का पीला गाढा दूध अनिवार्य रूप से पिलाना चाहिए। यह शिशु के लिए सम्पूर्ण आहार होने के साथ साथ विभिन्न रोगों से उसकी रक्षा करता है। शिशु को 6 माह तक माता के दूध के अलावा किसी अन्य पेय पदार्थ की जरूरत नही होती है। कार्यशाला में संभागीय समन्वयक श्री मिश्रा ने बताया कि जागरूकता के अभाव में माताएं अपने शिशु को पर्याप्त तथा सही तरीके से स्तनपान नही कराती हैं। जिसके कारण लगभग 15 प्रतिशत शिशु कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान माताओं को सही तरीके से शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। शिशु यदि केवल माता का दूध 6 माह तक पीता है तो उसके वजन में तेजी से वृद्धि होती है। नियमित स्तनपान कराने से महिलाओं के वजन में भी वृद्धि नही होती है। कार्यशाला में एमपी टास्ट के प्रशांत कुमार, परियोजना अधिकारी कीर्ति चंदेल तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।
ई-मेल पता प्रस्तुत करने के निर्देश
पन्ना 30 जुलाई 15/कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने सभी अधिकारियों को तीन दिवस की समय सीमा में अपना मोबाईल नम्बर तथा कार्यालय का ई-मेल पता प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिला स्तर तथा तहसील स्तर में पदस्थ अधिकारी कार्यालय के फोन नम्बर, मोबाईल नम्बर एवं शासकीय ई-मेल पते की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें।
ईव्हीएम के सत्यापन के लिए 34 उपयंत्री तैनात
पन्ना 30 जुलाई 15/निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार लोक सभा निर्वाचन 2014 में उपयोग की गई ईव्हीएम मशीनों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए 34 उपयंत्री तैनात किए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने बताया कि मशीनों के सत्यापन का कार्य 30 जुलाई तथा 31 जुलाई को किया जा रहा है। शासकीय पालीटेक्निक काॅलेज पन्ना में बनाए गए स्ट्रांग रूम में विधान सभावार ईव्हीएम संधारित हैं। इनके सत्यापन के लिए कार्यपालन यंत्री पीएचई को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनकी अगुवाई में तैनात 34 तकनीकी अधिकारियों का दल मशीनों का सत्यापन करेगा। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे से पालीटेक्निक काॅलेज में सत्यापन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मशीनों के सत्यापन के लिए उपयंत्री तैनात किए गए हैं। इसमें सुशील कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार जैन, आर.पी. गुप्ता, एच.जी. गुप्ता, प्रदीप कुमार नायक तथा एन.के. धूरिया को तैनात किया गया है। इसी तरह उपयंत्री प्रमोद कुमार जैन, अनिल अनुरागी, श्रीकांत उपाध्याय, एस.के. असाटी, विपिन अग्निहोत्री, एम.जी. खरे, प्रवीण सिंह चैहान, राजनारायण मिश्रा तथा श्रीरंग सोनी को तैनात किया गया है। उपयंत्री हेमंत साहू, के.पी. नामदेव, मनोज कुमार कुशवाहा, श्रीराम अहिरवार, प्रशांत वर्मा, सीतेश दुबे तथा शरद उचारिया को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मशीनों के सत्यापन के लिए उपंयत्री सुरेश तिवारी, ए.के. त्रिपाठी, ए.के. अवस्थी, एस.के. बादल, मोहम्मद साबित खान, संजीव कुमार जैन, अरविन्द कुमार जैन तथा नीरज कुमार को तैनात किया गया है। इसी तरह उपयंत्री रज्जू लाल लोधी, आशीष बिहारी मिश्रा, यू.पी. अवस्थी तथा कालू अहिरवार को तैनात किया गया है। सभी तैनात उपयंत्री 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे पालीटेक्निक काॅलेज मैदान में उपस्थित होकर मशीनों का सत्यापन करें।
सर्विस वोटर की सूची आज होगी प्रकाशित
पन्ना 30 जुलाई 15/निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिले के पात्र सर्विस वोटर की सूची तैयार की जा रही है। इनके नाम मतदाता सूची में शामिल करके सत्यापन के बाद अंतिम रूप से प्रकाशन 31 जुलाई को किया जाएगा। इस संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने कहा है कि सर्विस वोटर की सूची तत्काल उपलब्ध कराए। सभी एसडीएम को सूची उपलब्ध कराई गई है। इसका सत्यापन करके 31 जुलाई को उपलब्ध कराए जिससे इसका अंतिम रूप से प्रकाश किया जा सके।
खाद्य प्रसंस्करण का निःशुल्क प्रशिक्षण 11 अगस्त से
पन्ना 30 जुलाई 15/उद्यमिता विकास केन्द्र सेडमेप द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए 11 अगस्त से निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला समन्वयक सेडमेप एन.के. पचैरी ने बताया है कि प्रशिक्षण 11 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के कक्षा 10वीं पास युवक तथा युवतियां भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए 8 अगस्त तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण सत्यसांई कम्प्यूटर सेन्टर बल्देव मंदिर के पास पन्ना में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में अन्य विवरण जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र तथा मोबाईल नम्बर 9302979900 पर सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकते हैं। प्रशिक्षण में कृषि तथा उद्यानिकी फसलों पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पर्यावरण अनुमति न लेने पर 70 पत्थर खदानें बन्द करने के आदेश
पन्ना 30 जुलाई 15/पर्यावरण की स्वीकृति न लेने पर जिले की 70 पत्थर खदानों को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में उप संचालक खनिज के.पी. दिनकर ने बताया कि माइनिंग हरित अभिकरण के निर्देश के अनुसार 24 जुलाई को खदानों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण (ग्रीन ट्रिब्युनल) नई दिल्ली द्वारा 13 जनवरी 2015 को पारित निर्णय के अनुसार सभी खदानों में पर्यावरण की स्वीकृति लेना अनिवार्य कर दिया गया था। जिन खदानों ने अनुमति नही ली है उन्हें अनुमति लेने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। इस संबंध में हरित अभिकरण में दर्ज प्रकरण मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कार्पाेरेशन बनाम मिनिस्ट्री इन्वार्मेन्ट एण्ड फारेस्ट एण्ड अदर इन हिम्मत सिंह शेखावत बनाम रजिस्थान राज्य के संबंध में आदेश जारी किए हैं। उप संचालक ने बताया कि हरित अभिकरण के आदेश के परिपालन में 70 पत्थर खदानों को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। जारी आदेश में श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह खदान रहुनिया, श्रीमती सुशीला पाठक खदान पन्ना, श्री बृजमोहन सिंह खदान सिलधरा, श्रीमती गीता बाई पाण्डेय खदान रानीपुर, श्री नरेश पाठक खदान दहलानचैकी तथा श्री धरमदास कुशवाहा खदान दहलान चैकी को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह श्री सलीम खान खदान दहलान चैकी, मेसर्स सिद्धीविनायक स्टोन खदान जमुनहाई तथा पन्ना, श्री बाला प्रसाद गडरिया खदान रहुनिया, श्रीमती साधना गुप्ता खदान दहलान चैकी, श्री देवेन्द्र सिंह खदान पन्ना, श्री भूपेन्द्र सिंह खदान दहलान चैकी, श्रीमती मेंदा बाई यादव खदान पन्ना, श्री सुरेश शुक्ला खदान पन्ना, श्री ज्ञासीराम आदिवासी खदान मनौर को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री भूपेन्द्र सिंह खदान बनाली, श्री अशोक कुमार शिवहरे खदान उदयपुर, श्री रविन्द्र शुक्ला खदान पन्ना, श्री इन्द्रपाल शिवहरे खदान पाठा, श्री मयूर प्रताप सिंह खदान रजपुरा, श्री पुष्पेन्द्र सिंह खदान मरहा, श्री राजकिशोर शर्मा खदान जनपुरा, श्री चुन्नी लाल पटेल खदान सिगडा, श्री तीरथप्रसाद लोधी खदान जेतूपुरा, श्री रघुवीर सिंह खदान झंझार तथा अध्यक्ष पिछडा वर्ग पत्थर खदान मजदूर सहकारी समिति खदान कुठरहिया को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह श्री रामगोपाल खदान चैपरा, श्री धुव्र कुमार कुठरहिया, आदिवासी वनोपज सहकारी समिति बरोहा खदान केमुलिया, नेपाल सिंह खदान कुठरहिया, छुईमिट्टी खदान उद्योग सहकारी समिति जसवंतपुरा खदान मोहडिया, राजेन्द्र कुमार खदान सुनई, श्री श्यामलाल खदान तालगांव तथा राजेन्द्र कुमार पटेल खदान झंझार को बन्द करने के आदेश दिए गए है। इसी तरह हरप्रीत सिंह खदान सिघडा, श्री रमेश गौतम खदान देवरी, श्री हकाम सिंह खदान केमुरिया, श्री लाल बहादुर सिंह खदान जेतूपुरा, श्री संजय लटौरिया खदान मोहडिया, श्री ओमप्रकाश गर्ग खदान जेतूपुरा, श्री कृष्णप्रताप सिंह खदान कोठी, श्रीमती विद्या पाण्डेय खदान बीजादोहखिलसारी तथा श्री बालगोविन्द कोरी खदान कुटमी को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री रामकुमार खदान जेतूपुरा, श्री पन्नू आदिवासी खदान टिकरिया, श्री रामप्रताप खदान कढना, श्री चंादमोहम्मद खदान बछोन, श्रीमती शशिकिरण सिंह खदान ककरीकछार, श्री कुंजबिहारी खदान जेतूपुरा, श्री अजय देव बुन्देला खदान केमुरिया, श्री धर्मेन्द्र पाल सिंह खदान ककरीकछार एवं श्री भगवानदीन खदान देवरी को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री शंकर आदिवासी खदान तालगांव, श्री सुनील पाण्डेय खदान जनपुरा, श्री मोहन आदिवासी खदान तालगांव, श्री देवेन्द्र सिंह खदान कुटमी, श्रीमती रूपिंदर कौर खदान जेतूपुरा, श्रीमती मोहनदेवी बागरी खदान जेतूपुरा, श्री राममनोहर गौड खदान कोडा तथा संयोगिता पाण्डेय खदान घुटेही को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री पंचम सिंह खदान मोहडिया, श्री सुरेन्द्र सिंह खदान नारदपुर, श्रीमती पिंकी बागरी खदान झंझार, श्रीमती निलेश पाण्डेय खदान घुटेही, श्री अवध बिहारी शर्मा खदान जुडा, श्री रावेन्द्र सिंह खदान लिलवार तथा श्री पहाडु आदिवासी खदान ककरीकछार को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं।
जिले की 54 खदानें बन्द करने के आदेश
पन्ना 30 जुलाई 15/पर्यावरण की स्वीकृति न लेने पर जिले की 54 पत्थर खदानों को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में उप संचालक खनिज के.पी. दिनकर ने बताया कि माइनिंग हरित अभिकरण के निर्देश के अनुसार 24 जुलाई को खदानों को तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण (ग्रीन ट्रिब्युनल) नई दिल्ली द्वारा 13 जनवरी 2015 को पारित निर्णय के अनुसार सभी खदानों में पर्यावरण की स्वीकृति लेना अनिवार्य कर दिया गया था। जिन खदानों ने अनुमति नही ली है उन्हें अनुमति लेने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। इस संबंध में हरित अभिकरण में दर्ज प्रकरण मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कार्पाेरेशन बनाम मिनिस्ट्री इन्वार्मेन्ट एण्ड फारेस्ट एण्ड अदर इन हिम्मत सिंह शेखावत बनाम रजिस्थान राज्य के संबंध में आदेश जारी किए हैं। उप संचालक ने बताया कि हरित अभिकरण के आदेश के परिपालन में 54 पत्थर खदानों को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्रीमत देशरानी खदान बछोन, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह खदान बछोन, श्री रमाकांत गौतम खदान चैपरा, श्री लक्ष्मण प्रसाद पाठक खदान कोडा, श्री गोविन्द सिंह खदान ककरीकछार, श्री पुष्पेन्द्र सिंह खदान केमुरिया, श्री जयप्रकाश दुबे खदान टिकरिया, श्री मदनमोहन पाण्डेय खदान बीजादोह तथा श्री मनोज गुप्ता खदान सारंगपुर को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री चुन्नीलाल पटेल खदान मलघन, श्री सत्येन्द्र सिंह खदान बिसानी, श्री आनन्द मसुरिया खदान बिसानी, श्री प्रेमलाल अहिरवार खदान अतरहाई, श्रीमती सीमा परोहा खदान घोना, श्री सुरेन्द्र सिंह खदान कुटरहिया, श्री भानू राजा खदान कुटरहिया, श्री रीतेश पाण्डेय खदान कुटरहिया, श्री राजकिशोर पाण्डेय खदान बछोन तथा श्री ज्ञानेन्द्र सिंह खदान बछोन को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्री सुखदेव सिंह खदान बछौन, बालेन्द्र सिंह खदान बछोन, अरूण खरे खदान बछोन, विश्वदेव सिंह खदान बछोन, राजेन्द्र तिवारी खदान बछोन, रमाकांत चैरसिया खदान बछोन, कैलाश सिंह खदान बछोन, सुखमोहन सिंह खदान केमुरिया, संजय सिंह खदान शिकारपुरा तथा श्री रामशिरोमणि मिश्रा खदान खिलसारी को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री भानू प्रताप सिंह खदान मलघन, हरीराम दुबे खदान मलघन, शिवकुमार तिवारी खदान बिसानी, सुरेन्द्र किशोरिया खदान बिसानी, पुष्पेन्द्र सिंह खदान बिसानी, हरप्रताप सिंह खदान जमडा, जगदीश जलहुआ खदान टूंडा, सालिगराम गौतम खदान कोंसी, संजय सिंह खदान जमडा, सत्तार मोहम्मद खदान बिसानी, पुष्पेन्द्र सिंह खदान भरवारा को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। श्री देवेन्द्र सिंह खदान गनियारी, राजेश कुमार द्विवेदी खदान कोलकरहिया, सतरेश पाण्डेय खदान कुठरहिया, पुरूषोत्तम पाण्डेय खदान कुठरहिया, मेसर्स डायमण्ड स्टोन केसर खदान सिली, सेलेश नगायच खदान टांई, दुष्यन्द्र सिंह खदान लुहरगांव, जुगलकिशोर स्टोन केसर खदान सिली, श्रीमती नंदिता सिंह खदान टांई, सेलेन्द्र कुमार खदान बरहाकला, भाग्यवती ग्रेनाईट खदान पिष्टा, श्रीमती निशा बाजपेयी खदान मोहाना, सावित्री स्टोन माइंस खदान मझगांय तथा नीलम कांट्रक्सन खदान पिष्टा को बन्द करने के आदेश दिए गए हैं।
आबकारी विभाग ने जप्त की 150 पाव अवैध शराब
पन्ना 30 जुलाई 15/आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 29 जुलाई को ग्राम सगरा में राजकुमार सिंगरौल के घर में छापामार कार्यवाही की गई। उनके रिहायशी मकान से 150 पाव देशी प्लेन मदिरा अवैध रूप से भण्डारित जप्त की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया अतुलकर ने इस संबंध में बताया है कि जप्त मदिरा की कीमत 6 हजार 750 रूपये है। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें