दिल्ली के प्रथम सेवक तथा खुद को भारत के सबसे श्रेष्ठ ईमानदार मानने वाले श्री अरविन्द केजरीवाल के मुख से दिल्ली के महामहिम एलजी तथा दिल्ली के पुलिस उपायुक्त श्री बस्सी जी, अच्छे आदमी होने का प्रमाणपत्र पाकर आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे । श्री केजरीवाल जी के महान होने की जो मूलविशेषता है - श्री केजरीवाल करप्शन के खिलाफ एक ऐसे मसीहा बने जिन्होंने मसीहा बनने से पूर्व इस क्षेत्र में कोई काम किया ही नहीं था । केजरीवाल ने जिस संस्था इंडियाअगेंस्टकरप्शन के माध्यम से दिखने में एक अंतर्राष्ट्रीय टाइप का जनलोकपाल आंदोलन किये , इस संस्था का भारत में कहीं कोई अस्तित्व ही नहीं था और न ही कभी इस संस्था ने करप्शन इत्यादि के खिलाफ कभी कोई कार्य ही कर रखा था । उस आंदोलन के समय जो केजरीवाल को करोड़ों रुपये मिले उस पैसे से इन्होने अपना राजनितिक प्रचार किये तथा उन करोड़ों रुपये से दिल्ली में जगह जगह अपना फोटो लगवाये ।
राजनितिक जीवन को आरम्भ करते हुए कहा की सरकार में आने के बाद सरकारी गाड़ी बंगला इत्यादि का सेवा नहीं लूंगा , आज मजे से इन सभी का उपयोग करते हुए ऐश कर रहे हैं । दिल्ली की गरीब जनता को लालच दे वोट हासिल कर सब्सीडी के माध्यम बिजली-पानी के बिल में से दो-तीन सौ रुपये का राहत देकर , बजट में हर वस्तु के ऊपर टैक्स बढ़ा पीछे से कई सौ अधिक रुपये ले लिए । जबतक क़ानून मंत्री गिरफ्तार नहीं हुआ तबतक उसको ईमानदारी का मसीहा बता गिरफ्तार होने के बाद क़ानून मंत्री को पहले बर्खास्त न करने वाली बात को अपना भूल बताया । आये दिन गलती करकरके गलती होगयी कहकर माफी माँगने की आदत । किसी भी घटना तथा अपराध के लिए वास्तविक तरीका , तथ्य को दरकिनार कर हर समय प्रोफेशनल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करते हुए मात्र राजनितिक महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने का प्रयास ।
यदि इतने महान महान गुणों से युक्त कोई फर्जी मसीहा किसी स्वतः सम्मानित महान व्यक्ति को महान होने का तमगा दे तो है न उनके लिए गौरव की बात ? मैं भी इसके लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त तथा महामहिम एलजी को बधाई देता हूँ , तथा अपेक्षा करता हूँ की इतने महान जन से ईमानदारी का शर्टीफिकेट पाने की खुशी में हमलोगों में भी एलजी साहेब तथा सीपी साहेब मिठाई वितरित करवाएंगे । शुभकामनाएं सर ।
आमोद शास्त्री ,
दिल्ली ।
मोब = 9818974495, 9312017281

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें