जंग ने किया पलटवार, केजरीवाल की टिप्पणी को कहा अशोभनीय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

जंग ने किया पलटवार, केजरीवाल की टिप्पणी को कहा अशोभनीय


jung-attack-on-kejriwal
उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी एक सरकार के मुखिया को शोभा नहीं देती। जंग का चार पन्नों का राजनीतिक संदेश केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल को गुस्से में लिखे गए पत्र के एक दिन बाद सामने आया है। आप सरकार द्वारा दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को जंग द्वारा निरस्त करने के बाद केजरीवाल ने जंग को लिखे एक पत्र में उन्हें मोदी के इशारे पर काम करने तथा दिल्ली में उनकी सरकार के दावे की खिल्ली उड़ाई थी। उन्होंने कहा, "मुझे यह अवश्य कहना चाहिए कि पत्र में आपके लहजे से मुझे बेहद निराशा हुई है। प्रधानमंत्री के संबंध में इस तरह का अनुचित संदर्भ देना एक केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने उन संदर्भो को गलत समझ लिया, जिसमें उपराज्यपाल ने खुद को एक सरकार करार दिया था।"

जंग ने कहा कि ऐसा लगता है कि 21 जुलाई को उनके द्वारा भेजे गए पत्र में प्रेषित जानकारी को मुख्यमंत्री समझ नहीं पाए, जिसमें सरकार की औपचारिक परिभाषा दी गई थी, जिसके मुताबिक सरकार का अर्थ है संविधान के अनुच्छेद 239 के साथ अनुच्छेद 239 एए के तहत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उपराज्यपाल। इसका साधारण अर्थ निकलता है कि दिल्ली एक राज्य नहीं, बल्कि एक केंद्र शासित प्रदेश है, जहां उपराज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हैं और लाजिमी तौर पर भारत सरकार के भी। 

कोई टिप्पणी नहीं: