प्रधानमंत्री पुरानी योजनाओं को नया 'लेबल' लगाने आ रहे : जयराम रमेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

प्रधानमंत्री पुरानी योजनाओं को नया 'लेबल' लगाने आ रहे : जयराम रमेश


congress-scheems-remarketing-by-bj-jayram-ramesh
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने यहां शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुरानी योजनाओं को नया 'लेबल' लगाने बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जब 12 वर्षो में गुजरात का विकास नहीं करा सके तो देश का क्या विकास करेंगे? पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी बिहार पैकेज की घोषणा करने नहीं बल्कि पैकेज को नया 'लेबल' लगाने आ रहे हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऐसे तो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनेगी नहीं। यदि बन भी जाती है तो यह सरकार केन्द्र के रिमोट से चलेगी और बिहार के असली मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा बोलने वाले मोदी आज अपने कई मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के बाद मौनी बाबा बन गए हैं।" 

रमेश ने कहा कि पटना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भवन, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, गैस पाइप लाइन योजना संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल की योजनाएं हैं, जिनका श्रेय लेने प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: