दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अाज कहा कि पार्टी का फंड खत्म हो गया। पार्टी चलाने के लिए पैसे की सख्त आवश्यकता है। हम चंदे के लिए लोगों से अपील करते हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी का फंड खत्म हो गया है। पार्टी की गतिविधियों को चलाने के लिए हमें पैसे की जरूरत है और इसके लिए हम लोगों से चंदा देने की अपील करेंगे।
आप के संयाेजक ने कहा कि चुनाव से पहले लोगों ने दिल खोलकर पार्टी की मदद की। हमने पार्टी के लिए टेबुल के अंदर से पैसा नहीं लिया। जो भी पैसे आए उसके एक-एक पैसे का हिसाब वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिदिन के खर्चे के लिए पैसे की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग जरूर कहेंगे कि मैं विचित्र मुख्यमंत्री हूं, लोगों से पैसे मांग रहा हूं। मैं चाहता तो गलत तरीके से पैसे प्राप्त कर सकता था, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। हम पूरी ईमानदारी से सरकार और पार्टी चलाना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें