बिहार में वाम दलों का बंद, यातायात प्रभावित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

बिहार में वाम दलों का बंद, यातायात प्रभावित


left-national-bandh-in-bihar
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए वामदलों ने मंगलवार को एक दिवसीय बिहार बंद बुलाया, जिसका असर आवागमन एवं यातायात पर देखा जा रहा है। बंद समर्थक रेलवे स्टेशनों पर और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यातायात सेवा बाधित हुई है। पुलिस के अनुसार, बंद को लेकर विभिन्न वामदलों के कार्यकर्ता पटना सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में सुबह से ही सड़कों पर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने आरा, दरभंगा, जहानाबाद जिलों में रेल मार्ग अवरुद्ध कर दिया। 

बंद का जहानाबाद, आरा, मोतिहारी, दरभंगा जिलों में भी असर देखा जा रहा हैं। इन क्षेत्रों में बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। वहीं, कई स्थानों पर बाजार भी बंद हैं। राजधानी पटना सहित सीतामढ़ी, छपरा, अररिया, फारबिसगंज में भी बंद का असर दिख रहा है, जहां बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। 

वामदलों के नेताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बिहार की जनता में आक्रोश है, यही कारण है कि बंद का सभी क्षेत्रों में आम लोग समर्थन कर रहे हैं।  वामदलों ने सोमवार को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहीं, मंगलवार को बंद को सफल बनाने के लिए पटना के विभिन्न क्षेत्रों में मशाल जुलूस भी निकाला गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: