डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में चेक गणराज्य से भिड़ेगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में चेक गणराज्य से भिड़ेगा भारत


india-will-playe-world-group-agains-check
भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में शीर्ष वरीय चेक गणराज्य टीम की मेजबानी करेगा। मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक यह मुकाबला 18 से 20 सितम्बर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कहां होगा, इसकी घोषणा बाद में होगी। विजेता टीम 2016 वर्ल्ड ग्रुप में शामिल हो जाएगा जबकि हारने वाली टीम के जोन ग्रुप 1 इवेंट्स में फिर से हिस्सा लेना होगा।

लंदन में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष फ्रांसिस्को रिकी बिट्टी की मौजूदगी में डेविस कप के ड्रॉ निकाले गए। चेक गणराज्य ने डेविस कप 2012 और 2013 में जीता था। उससे पहले उसने चेकोस्लोवाकिया के नाम से 1980 में भी यह खिताब जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराते हुए वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में प्रवेश किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: