महादलित परिवार के लोगों का सामाजिक बहिष्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

महादलित परिवार के लोगों का सामाजिक बहिष्कार


bihar map
बिहार के शेखपुरा जिले के एक गांव में कथित रूप से एक बछड़े का शव नहीं फेंके जाने पर गांव के ही कुछ लोगों ने रविदास टोले के महादलित परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पिंडशरीफ गांव निवासी जितेन्द्र चौधरी के गाय का बछड़ा पिछले दिनों मर गया था। इसे फेंकने के लिए गांव के अन्य लोग महादलित परिवार के लोगों पर दबाव डाल रहे थे। इसके बावजूद महादलित परिवार के लोगों ने बछड़े का शव नहीं उठाया। इससे नाराज गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर रविदास टोले के सभी लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। 


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इस बहिष्कार से त्रस्त लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि रविदास टोले के लोगों को स्थानीय दुकान से सामान भी नहीं दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि पिंडशरीफ की घटना को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है तथा पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: