मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति की 13 वर्ष कारावास की सजा नजरबंदी में बदली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति की 13 वर्ष कारावास की सजा नजरबंदी में बदली

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को सुनायी गयी 13 वर्ष कारावास की सजा को नजरबंदी में बदल दिया गया है। इस आशय की जानकारी नेता के अंतरराष्ट्रीय वकील ने शुक्रवार को दी। जेरेड गैंसर ने कहा कि मालदीव की सरकार ने (पूर्व) राष्ट्रपति नशीद के 13 वर्ष कारावास को बाकी बची अवधि के लिए स्थायी रूप से नजरबंदी में बदल दिया है।

वकील की यह टिप्पणी आने से कुछ ही घंटे पहले मालदीव सरकार ने कहा था कि वह नशीद को सुनायी गयी सजा के विरूद्ध मार्च में अपील करेगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कोलंबो स्थित मालदीव उच्चायोग ने नशीद की सजा में हुए बदलाव की पुष्टि की है, हालांकि और कोई जानकारी नहीं दी। हुसैन माजिन ने बताया, यह सच है कि कारावास की सजा को अब नजरबंदी में बदल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: