मुल्ला उमर की मौत की खबर विश्वसनीय : अमेरिका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

मुल्ला उमर की मौत की खबर विश्वसनीय : अमेरिका


mulla-umar-death-confirm-usa
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने तालिबान नेता मुल्ला उमर की मौत की खबर को विश्वसनीय बताया है। व्हाइट हाउस के सहायक प्रवक्ता एरिक शुल्ज ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को कहा, "हमारा मानना है कि उसकी मौत की खबर विश्वसनीय है।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी तालिबान नेता के मौत की खबर तथा उसकी मौत की परिस्थिति की समीक्षा कर रही है। शुल्ज के अनुसार, अमेरिकी सरकार मुल्ला उमर की मौत के समय की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इससे पहले बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि उनकी सरकार ने विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर मुल्ला उमर के अप्रैल 2013 में पाकिस्तान में मारे जाने की पुष्टि की है। अफगानिसन नेशनल डेमोक्रेट ऑफ सिक्युरिटी के प्रवक्ता अब्दुल हासिब सिद्दिकी ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि मुल्ला उमर की मौत कराची अस्पताल में हुई।

सिद्दिकी ने बताया, "मुल्ला उमर बीमार था और उसे 28 महीने पहले कराची के नजदीक एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई, लेकिन हम नहीं जानते कि वह बीमारी से मरा या किसी और वजह से।" प्रवक्ता ने बताया, "हमें यह जानकारी दो साल पहले से थी, लेकिन अब यह ज्यादा विश्वसनीय है।"

कोई टिप्पणी नहीं: