झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों ने सेंटर कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के 30 वाहन फूंक दिए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सभी वाहन खनन कार्यो से जुड़े थे। राजधानी रांची से 130 किलोमीटर दूर बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 100 से अधिक नक्सलियों ने सीसीएल के कार्यस्थल पर धावा बोल दिया।
नक्सलियों ने कार्यस्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को डरा धमका कर वहां से भगा दिया और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले नक्सलियों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। झारखंड के 24 में से 18 जिले नक्सल प्रभावित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें