दूसरी करगिल युद्ध कभी नहीं होने देंगे' - थल सेना प्रमुख - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

दूसरी करगिल युद्ध कभी नहीं होने देंगे' - थल सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज कहा कि सैन्य बल कभी भी करगिल जैसा युद्ध होने नहीं देगा।करगिल युद्ध के शहीदों की याद में यहां बने एक स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा, सेना कभी भी दूसरे करगिल की इजाजत नहीं देगी। बहरहाल, करगिल युद्ध में भारत के विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ की 16वीं वषर्गांठ का आयोजन 20 जुलाई से ही शुरू हो गया था और मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आज और कल होगा।

सेना धार्मिक गुरूओं की मौजूदगी में करगिल युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेगी। इसके बाद दीप प्रज्वलित की जाएगी। शहीदों के लिए पुष्पांजलि अर्पित करने का समारोह कल आयोजित होगा और इसके बाद वीर नारियों के साथ बातचीत होगी।

पाकिस्तानी सैनिकों के साथ करगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ था जो दो महीनों तक चला था। इस युद्ध में भारतीय सेना के 490 अधिकारी, सैनिक और जवान शहीद हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: