ललित मोदी के लिए सिफारिश नहीं की : सुषमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

ललित मोदी के लिए सिफारिश नहीं की : सुषमा


never-recomend-for-lalit-modi-sushma-swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को दोहराया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज जारी करने की सिफारिश उन्होंने नहीं की थी। सुषमा ने ट्वीट के जरिए पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं यह बात एक बार फिर दोहरा रही हूं कि ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज जारी करने का अनुरोध या उसकी सिफारिश मैंने नहीं की।" उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर अपने कायदे-कानून के तहत विचार करने के लिए मैंने इसे ब्रिटिश सरकार पर छोड़ दिया था।" उन्होंने कहा, "एक मंत्री के रूप में मैं संसद के प्रति जवाबदेह हूं। देश को उत्तर देने का यही एक मंच है।" सुषमा ने कहा, "मैं हर दिन लोगों की मदद करती हूं।"

सुषमा स्वराज द्वारा ललित मोदी की कथित मदद को लेकर संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है और विपक्ष इस मुद्दे पर उनका इस्तीफा तथा मामले की जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि मानसून सत्र के पहले ही दिन वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गई थीं। सुषमा ने कहा कि कांग्रेस सदस्य नहीं चाहते कि चर्चा हो। यह पूछे जाने पर कि ललित मोदी को लंदन की यात्रा करने के लिए ब्रिटिश सरकार की मंजूरी के लिए उन्होंने ब्रिटिश राजनीतिज्ञ कीथ वाज को टेलीफोन किया था, उन्होंने कहा, "यह सरासर झूठ है।"

कोई टिप्पणी नहीं: