गठबंधन में फूट डालने आए हैं मोदी : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

गठबंधन में फूट डालने आए हैं मोदी : लालू


modi-came-to-breack-colabration-lalu-yadav
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनके और नीतीश के बीच मधुर रिश्ते में खटास डालने आए हैं। पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "मोदी बिहार दौरे में एक (नीतीश) की प्रशंसा कर रहे हैं और दूसरे (मेरी) की खिंचाई कर रहे हैं।"  उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दाल बिहार में गलने वाली नहीं है। लालू ने कहा कि नीतीश के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। भाजपा को रोकने के लिए वे हर तरह के प्रयास करेंगे। 

इससे पहले, वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहारशरीफ -दनियावां रेल लाइन परियोजना का कार्य वर्ष 2004 के बजाय 2015 में पूरा हुआ। इस पर मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि सबसे ज्यादा रेलमंत्री बिहार से आए। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद की सरकार में भी रेलमंत्री बिहार के ही थे। इसके बावजूद यह योजना रोक दी गई थी। इसमें राज्य सरकार का कोई कसूर नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: