शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जुलाई 2015

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही और बाजार तीन महीने के अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचा। लेकिन इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आज शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले लेकिन पहले घंटे के अंदर ही मार्केट ने अपनी बढ़त खो दी।

30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सुबह लगभग 9.41 बजे 53.02 अंकों की गिरावट के साथ 28,410.29 पर कारोबार करते देखा गया। वहीं 50 शेयरों वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी 20.50 अंकों की गिरावट हुई और वो 8,589.35 पर कारोबार करते देखा गया। इससे पहले दोनों ही सूचकांकों में तेजी देखी गई। सेंसेक्स बीएसई सुबह 80.97 अंकों की तेजी के साथ 28,544.28 पर खुला। वहीं निफ्टी 14.05 अंकों की तेजी के साथ 8,623.90 पर खुला। लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही और पहले घंटे में बाजार लुढ़कने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं: