दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के लिए 'वन रैंक वन पेंशन' योजना जल्द लागू करे। केजरीवाल ने ट्वीट कर 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सैनिकों का एक समूह 'वन रैंक वन पेंशन' योजना लागू करने की मांग करते हुए 15 जून से यहां भूख हड़ताल पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें