लोग कहते हैं कि आभार सबसे अच्छा रवैया है और ऐसा लगता है कि ‘कभी कभी‘ फेम मेहविश हयात इस रवैये को अपनाने में बहुत माहिर हैं। जब से जिं़दगी ने उनके कुछ लोकप्रिय नाटकों का प्रसारण आरंभ किया है, तब से पाकिस्तान में बेहद चर्चित मेहविश को भारत में भी काफी प्रशंसा मिल रही है। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके भारतीय प्रशंसकों के संदेशों से अटा पड़ा है। इन संदश्ेाों के जरिये उनके प्रति प्यार का इजहार किया जा रहा है और साथ ही उनसे भारत आने की गुजारिश की जा रही है ताकि प्रशंसकों को उनसे मिलने का अवसर मिल सके।
उत्साहित मेहविश भारत से मिले प्रतिसाद से बेहद अभिभूत हैं और प्रशंसकों का यह प्यार उनके दिल को छू गया है। उन्होंने जिं़दगी के आगामी रियलटी शो शुक्रिया‘ से प्रेरणा लेकर, भारत में अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतने शानदार रिस्पांस को देखकर वास्तव में बहुत खुश हूं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हमें सिर्फ एक सीमा ही दूर रख रही है, लेकिन इसके दोनों ओर प्यार बिखरा हुआ है। यह वही प्यार है जो मुझे अपने प्रशंसकों से लगातार मिल रहा है और इसके लिए मैं उनकी बेहद आभारी हूं। मैं अपने प्रशंसकों द्वारा मुझे दिये गये प्यार एवं सहयोग के लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहूंगी और आशा है कि वे मुझे हमेशा इसी तरह प्यार एवं सपोर्ट करते रहते रहेंगे।‘‘ ‘‘शुक्रिया‘‘ एक खूबसूरत शो है, जोकि जिं़दगी के ब्रांड पेशकश ‘‘जोड़े दिलों को‘‘ के बिल्कुल अनुरूप है जिसमें लोगों को अपने खास प्रियजनों को शुक्रिया कहने का अवसर प्रदान किया जाता है। ं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें