‘भाभी जी घर पर हैं!‘ में अपना लुक मैंने खुद डिजाइन किया - सौम्या टंडन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

‘भाभी जी घर पर हैं!‘ में अपना लुक मैंने खुद डिजाइन किया - सौम्या टंडन

saumya-self-design-on-set
खूबसूरत अभिनेत्री सौम्या टंडन को एंड टीवी  के चर्चित शो ‘भाभी जी घर पर हैं!‘ में उनके आधुनिक लुक के लिये काफी तारीफ मिल रही है। शो के लिये उन्होंने अपना लुक खुद डिजाइन किया और शो में वह अपने खुद के कपड़े पहन रही हैं। 

सौम्या टंडन ने बताया, ‘‘मैं अपने खुद के कपड़े शो में पहन रही हूं, क्योंकि मैं अपने लुक का खास ख्याल रखती हूं और इसका कारण यह भी है कि कपड़ों और डिजाइनिंग में मेरी दिलचस्पी है। अनिशा शेट्टी (उनकी स्टाइलिस्ट) भी काफी काम कर रही हैं और हम एक टीम की तरह काम करते हैं। मैंने कोई खास स्टाइल नहीं रखी है और सिर्फ रंग बदलती रहती हूं। मैंने साड़ियों, सूट्स, जिम लुक, नाइट लुक और इंडो-वेस्टर्न लुक पर भी काम किया है। आमतौर पर हम टेलीविजन पर अभिनेत्रियों को एक ही तरह की साड़ियां पहनते देखते हैं और सिर्फ उनका रंग बदलता रहता है। ऐसा लगता है कि वे कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। हालांकि, मैंने अपने परिधानों को एक-दूसरे से काफी अलग रखा है। इसमें कोई ओवर ड्रेसिंग नहीं है और मैंने जाॅर्जेट एवं शिफाॅन के साथ ही विभिन्न प्रकार के ब्लाउजेज का इस्तेमाल किया है। मैं सिर्फ एक मंत्र का पालन करती हूं -‘थोड़ा ही काफी है।‘

‘भाभीजी घर पर हैं का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः30 बजे एंड टीवी पर होगा हैं

कोई टिप्पणी नहीं: