पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई)

विशेष नेशनल लोक अदालत में 725 प्रकरणों का हुआ निराकरण

panna news
पन्ना 25 जुलाई 15/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार विशेष नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ए.के. पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में सम्पन्न कराई गई। इस लोक अदालत में विद्युत, जलकर, दूरसंचार एवं लोकोपयोगी विवादों से संबंधित 2919 प्रकरण रखे गए। रखे गए प्रकरणों में 725 प्रकरण आपसी सुलह से निराकृत किए गए। इन प्रकरणों में 32 लाख 68 हजार 743 रूपये की राशि जमा कराई गई। सम्पन्न हुई विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया कि लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश आर.एन. चैधरी, विशेष न्यायाधीश विद्युत प्रकरणों के प्रथम अपर जिला न्यायाधीश डी.पी. मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी.आर. यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार कोल, न्यायाधीश रवि नायक, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ अशोक सक्सेना, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाप के कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विद्युत, जलकर, दूरसंचार, लोकोपयोगी, विवादों के कुल 2919 प्रकरणों का रखा गया था जिसमें से कुल 725 प्रकरणों का समझौते से निराकरण हुआ। इनसे 32 लाख 68 हजार 743 रूपये की राशि जमा हुई है। विद्युत विभाग के 550 प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण हुआ। जिसमें  28 लाख 85000 रूपये की राशि जमा कराई गई। इसी प्रकार जलकर के 166 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिससे 3 लाख 42 हजार 791 रूपये की राशि जमा कराई गई। दूरसंचार विभाग के 9 प्रकरणों में 40 हजार 952 रूपये की राशि जमा कराई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: