विडियो कांन्फ्रेसिंग में बड़वानी के कार्यो की पुनः हुई प्रशंसा
बड़वानी 25 जुलाई /शनिवार को परख कार्यक्रम के दौरान जिलो के स्कूलो में बनाये जाने वाले शौचालयो की पूर्णता को लेकर बड़वानी जिले की पुनः प्रशंसा की गई । समीक्षा के दौरान बड़वानी के साथ-साथ ऐसे जिलो के कलेक्टरो की भी प्रशंसा की गई जिन्होने निर्धारित समय सीमा में इस लक्ष्य को अपने जिलो में पूर्ण कराया है ।शनिवार को शाम 4.30 बजे से प्रारंभ हुई इस परख विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्य सचिव श्री एन्टोनी डिसा सहित विभिन्न विभागो के प्रमुख सचिवो ने भी राज्य शासन के प्राथमिकता वाली एवं जन सामान्य को सीधे लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी जिलो से प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये ।
विडियो कांफ्रसिंग के दौरान दिये गये निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभान्वितो को भूमि के अधिकार पत्र के प्रमाण पत्र दिये जाये, जिससे इन्हें योजनाओ के तहत बैंको से ऋण लेने में कोई परेशानी न आये । ग्राम की आबादी भूमि का व उस पर बने मकानो का भी उसी प्रकार से नक्शे बनाये जाये, जैसे शहरो की आबादी भूमि व मकानो के बनाये जाते है । आपदा से हुई क्षति में मिलने वाली राहत राशि में वृद्धि की गई है । नवीन दिशा निर्देश अप्रैल से लागू हो गये है । जहाॅ पर पुरानी दर से राशि बाटी गई है वे जिले तुरन्त नई दिशा निर्देशानुसार अन्तर की राशि मांग कर उसे प्रभावितो को वितरित कराये । सोसायटियो में समुचित उर्वरक का भण्डार है, इसका वितरण किसानो को अच्छी तरह से हो रहा है, यह जिला कलेक्टर सुनिश्चित करेंगे । निमाड़ में युरिया की मांग को देखते हुये रविवार को खण्डवा में तीन रेक लग जायेगी । इस रेक से प्राप्त यूरिया का उठाव तत्काल करवाॅकर खण्डवा, खरगोन, बड़वानी जिले के किसानो को उपलब्ध कराया जाये । समस्त जिलो के कलेक्टर 22 सितम्बर तक अपने जिलो में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे जिससे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्रतिमाह निर्धारित तिथि पर पेंशन की राशि प्राप्त हो जाये ।
सीईओ, सीएमओ देंगे 6 तक प्रमाण पत्र
विडियो कांप्रेसिंग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के संबंध में दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह ने जिले के समस्त सीईओ एवं नगर निकायो के सीएम को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पेंशन की राशि बट गई है व इसका प्रमाण पत्र प्रत्येक माह की 6 तारीख तक अनिवार्य रूप से देंगे ।
शिक्षण संस्थानो को 31 जुलाई तक करवाना होगा संबंद्धता शुल्क का भुगतान
बड़वानी 25 जुलाई / जिले की ऐसी शिक्षण संस्थान जिनका उन्नयन माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल में या हाईस्कूल से हायर सेकेण्डरी किया गया है तथा नवीनीकरण प्राप्त ऐसी शासकीय शिक्षण संस्थाएॅ जिन्हें मण्डल से संबंद्धता प्रदाय की जानी है, उन्हें 31 जुलाई तक ळ2ळ पोर्टल पर प्रविष्ठि एवं संबंद्धता शुल्क का आॅनलाईन भुगताना करवाना होगा । जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसआर अचाले ने जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलो के प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि वे जिला शिक्षा कार्यालय से तत्काल सम्पर्क कर संस्था का यूजर आईडी / पासवर्ड प्राप्त कर समय सीमा में मान्यता नवीनीकरण / नामांकन/परीक्षा फार्म इत्यादि का कार्य करना सुनिश्चित करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें