ललित मोदी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार : सुषमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

ललित मोदी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार : सुषमा


ready-to-discuss-on-lalit-modi-sushma-swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं आज से ही चर्चा के लिए तैयार हूं। मैंने अरुण जेटली से राज्यसभा में यह संदेश देने के लिए कहा।" उन्होंने लिखा, "अरुण जेटली ने सदन को बता दिया है। हम विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।" केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

इस बीच, कांग्रेस ने राज्यसभा में ललित मोदी का मुद्दा उठाते हुए मामले पर चर्चा और तय कामकाज स्थगित करने की मांग की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मे कहा, "सरकार सदन के प्रति उत्तरदायी है।" इस मुद्दे को लेकर सुषमा तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ अन्य नेताओं के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई, जबकि लोकसभा की कार्यवाही भाजपा नेता दिलीप सिंह भूरिया सहित अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: