याकूब की याचिका खारिज, 30 जुलाई को होगी फांसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

याकूब की याचिका खारिज, 30 जुलाई को होगी फांसी


yakub-hang-on-30th
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दोषी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे फांसी दिया जाना तय हो गया है। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए दोषी ठहराए गए मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने मेमन की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में मेमन ने मृत्युदंड बरकरार रखने के न्यायालय के पूर्ववर्ती फैसले को चुनौती दी थी। याकूब की सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका और राष्ट्रपति के पास दया याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: