सैमसंग के नये लांच स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिकेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जुलाई 2015

सैमसंग के नये लांच स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिकेंगे

samsung new launch
 नई दिल्ली । कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग को देश में 4जी स्मार्टफोन की बढ़ती मांग से बड़ी उम्मीदें हैं और उसकी आने वाले महीनों में इस तरह के और फोन पेश करने की योजना है। कंपनी ने आज दो 4जी स्मार्टफोन पेश किए। इनमें गैलेक्सी जे5 की कीमत 11999 रुपये जबकि गैलेक्सी जे7 की कीमत 14999 रुपए है। सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष  असीम वारसी ने को ने बताया,‘ फिलहाल हमारे 10 एलटीई:4जीः स्मार्टफोन थे। आज हम दो नये स्मार्टफोन ला रहे हैं। आगे चलकर हम और अधिक 4जी फोन पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में 4जी को 3जी की अपेक्षा तेजी से अपनाया जाएगा और कंपनी इस अवसर का समुचित दोहन करना चाहती है।  कंपनी के दोनों नये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट के जरिए बिकेंगे और इनमें 22 जुलाई तक प्रीबुक किया जा सकता है। गैलेक्सी ज े5 में पांच ईंच का डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 8जीबी रोम, 13एमपी कैमरा है। इसी तरह गैलेक्स जे7 में 5.5 ईंच डिस्प्ले, 1.5 ओक्टाकोर प्रोसेसर, 16 जीबी रोम व 13एमपी कैमरा है। कंपनी ने 4जी उपयोक्ताओं को शुरुआती पेशकश के लिए एयरटेल से गष्जोड़ किया है।

सैमसंग इंडिया में वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, आईटी एंड मोबाइल असीम वारसी ने कहा, ‘ उपभोक्ताओं ने जब 4जी को अपना लिया है तो हम अपनी उत्पाद पेशकशों का विस्तार करना चाह रहे हैं। ग्लैक्सी जे5 और ग्लैक्सी जे7 की पेशकश का लक्ष्य उपभोक्ताओं को मध्यम रेंज के मूल्य वर्ग में विकल्प देना है।  फ्लिपकार्ट के मुख्य कारोबारी अंकित नागोरी ने कहा, सैमसंग को भारत में अग्रणी टेक्नालॉजी के साथ अनूठे डिजाइन वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है। हम अपने मंच पर खासतौर से जे सीरिज के नए स्मार्ट फोन पेश करते हुए उत्साहित महसूस कर रहे हैं। दोनों ही मॉडल  22 जुलाई तक प्रीबुक किए जा सकते हैं। उपभोक्ता 999 रुपए मूल्य के सैमसंग फ्लिप कवर का चुनाव सीमित समय के लिए सिर्प 199 रुपए में कर सकते हैं।  सैमसंग ने एयरटेल के साथ भी साझेदारी की है ताकि 4जी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरुआती पेशकश की जा सके। इसमें डबल डाटा पेशकश शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: