सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

मनरेगा अंतर्गत ग्रीन इण्डिया मिशन से जिले में पाॅच सौ हैक्टेयर मे होगा वृक्षारोपण कार्य 
  • कार्य योजना तैयार करने के लिए जिला स्तरीय बैठक 23.07.15 को आयोजित 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ0 आर0आर0 भोसले ने बताया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण स्कीम-म.प्र. अंतर्गत सीहोर जिले को वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से शासकीय एवं हितग्राहियो की भूमि पर वृक्षारोपण, का कार्य कराये जाने के लिए पाॅच सौ हैक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रदेश में किये गये वृक्षारोपण कार्य को भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने सराहते हुये पूरे देश में वृक्षारोपण कार्य को ग्रीन इण्डिया मिशन के माध्यम से लागू किया है। वन विभाग, उद्यान विभाग, रेशम विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण कार्य कराये जाने के लिए संभागीय मुख्यालय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन 27 जुलाई 2015 को भोपाल मे होगा जिसके लिए जिला स्तर पर वृक्षारोपण कार्य से संबंधित कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष मे 23.07.15 को प्रातः 11ः00 बजे से किया गया है। कार्यशाला मे वन मण्डलाधिकारी, सहायक संचालक उद्यान विभाग, सहायक संचालक रेशम विभाग सीहोर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ  अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत भाग लेेंगे।

बढ़ते कदम आंगनबाड़ी की ओर

महिला एवं बाल विकास विभाग सीहोर द्वारा आंगनबाड़ी चलो अभियान अंतर्गत 21 एवं 22 जुलाई, 2015 को शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में छात्राओं के मध्य क्विज पेंटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयीं छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार दिए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय आदर्ष आंगनबाड़ी केन्द्र तथा निबंध प्रतियोगिता का विषय हमारी आंगनबाड़ी कैसी हो रखा गया। कार्यक्रम का उददेष्य आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को समुदाय में जागरूकता पैदा करना था।

पुरूस्कार जिन्हें दिए गए
sehore news
पुरूस्कार वितरण में क्विज प्रतियोगिता में प्रथम जैनब इलियास, द्वितीय पुरूस्कार निकिता सावले एवं तृतीय पुरूस्कार उर्वषी विनोदा को दिया गया। निबंध प्रतियोगिता प्रथम रिषिका यादव, द्वितीय पुरूस्कार तनिष्का खत्री एवं तृतीय पुरूस्कार मनीषा चैहान को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम प्रवीण चतुर्वेदी, द्वितीय पुरूस्कार जैनब इलियास एवं  तृतीय पुरूस्कार सिनिका सिंह को दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजीव सिंह द्वारा आंगनबाड़ी चलो अभियान एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण षिक्षा, अनौपचारिक षिक्षा, पूरक पोषण आहार एवं वृद्धि एवं विकास विषय में जानकारी दी गई तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने की आवष्यकता प्रतिपादित की। सहायक संचालक श्रीमती सुस्मिता बिल्लौरे, श्रीमती गौतमी गोलाईत, श्रीमती टोप्पो, तकनीकी अधिकारी (एम.पी.टास्ट) सुश्री हिना पाण्डे द्वारा उपस्थित छात्राओं को कोमल एवं आंगनबाड़ी चलो फिल्म प्रदर्षन के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र एवं चाइल्ड लाईन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमन तनेजा    (एन.एस.एस.) अधिकारी डाॅ. मंजरी अग्निहोत्री एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे।  
इंस्पायर आवार्ड योजनातर्गत चयनित विद्यार्थियों की कार्यशाला संपन्न

इंस्पायर आवार्ड योजनातर्गत चयनित विद्यार्थियों की माॅडल/प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु कार्यशाला संपन्न विज्ञान प्रोद्योगिक विभाग भारत सरकार द्वारा इंस्पायर आवार्ड योजनातर्गत जिले के 684 छात्रों को इंस्पायर आवार्ड वितरित किये गये है। चयनित छात्रों को अगस्त माह में प्रस्तावित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडल/प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करना है। इसकी उदे्श्य से एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर में किया गया। कार्यशाला में आवाडी छात्र एवं मार्गदर्शी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यशाला में मास्टर टेªनर दिनेश कुमार शर्मा द्वारा मार्गदर्शी शिक्षक एवं शिक्षकों को र्थीम पर माॅडल तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश एवं कार्यविधि समझाई गई। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी श्री वाय के माधुर प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय आर.के बांगरे आदि उपस्थित थे। इसकी अनुक्रम में आगामी 24 जुलाई,.2015 , 25.जुलाई, 2015 नसरूल्लागंज और 27 जुलाई,.2015 को बुधनी में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इन कार्यशाला का उद्ेश्य चयनित विद्यार्थियों को माॅडल कार्य विधि, विज्ञान के सिद्धांतर एवं वकिंग माॅडल की स्थित में डाटा संग्राम विश्लेषण एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण दिया जावेगा। इंस्पायर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं इंस्पायर स्काॅलरशिप के बारे में भी बच्चें को भी जानकारी दी जावेगी। 

मनरेगा अंतर्गत ग्रीन इण्डिया मिशन से जिले में पाॅच सौ हैक्टेयर मे होगा वृक्षारोपण कार्य
  • कार्य योजना तैयार करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आज

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ0 आर0आर0 भांेसले ने बताया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण स्कीम-म.प्र. अंतर्गत सीहोर जिले को वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से शासकीय एवं हितग्राहियो की भूमि पर वृक्षारोपण, का कार्य कराये जाने के लिए पाॅच सौ हैक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत प्रदेश में किये गये वृक्षारोपण कार्य को भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सराहना करते हुए पूरे देश में वृक्षारोपण कार्य को ग्रीन इण्डिया मिशन के माध्यम से लागू किया है। वन विभाग, उद्यान विभाग, रेशम विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से वृक्षारोपण कार्य कराये जाने के लिए संभागीय मुख्यालय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन 27 जुलाई 2015 को भोपाल मे होगा जिसके लिए जिला स्तर पर वृक्षारोपण कार्य से संबंधित कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जुलाई,15 को प्रातः 11ः00 बजे से किया गया है। कार्यशाला मे वन मण्डलाधिकारी, सहायक संचालक उद्यान विभाग, सहायक संचालक रेशम विभाग सीहोर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत शामिल होंगे।

मिनी शिर्डी धाम पर लगातार 12 घंटें भजनों का कार्यक्रम गुरुवार को


सीहोर। स्थानीय चाणक्युपरी स्थित मिनी शिर्डी धाम पर लगातार बारह घंटें भजनों का आयोजन महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए मिनी शिर्डी धाम मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि सांई दरबार में महिला मंडल द्वारा गुरुवार की सुबह 10 बजे भजनों का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगातार 12 घंटें तक भजनों की प्रस्तुतियों महिलाओं और विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन रात को 10 बजे शयन आरती के साथ होगा महिला मंडल द्वारा शहर के सभी भजन मंडलियों और महिलाओं से अनुरोध किया है कि भजनों के इस मनोहारी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देकर धर्म का लाभ उठाए। 

शिर्डी के लिए यात्री बस 24 को होगी रवाना 


मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी से शिर्डी यात्रा के बस 24 जुलाई को रवाना होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए सुनील धाड़ी और कल्लू मोदी द्वारा बताया गया कि जिन पर सांई प्रेमियों को यात्रा पर जाना हो वे अपना पंजीयन करा सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं: