झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

आजाद  भूमि पर मुख्यमंत्री सहित कई नेता करेगें  आजाद को नमन
  • कांग्रेस पार्टी की घुणित मानसिकता उजागर हुई- भाजपा ने कांग्रेस के कदमों की निंदा की
  • ’’आजाद तुम्हे प्रणाम’’ कार्यक्रम में आज उमडेगा बेतहाषा जन सैलाब 

jhabua map
झाबुआ---पूरा राष्ट्र अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद को उनकी जन्म जयंती के अवसर पर नमन कर उनकी देष की आजादी के लिये दी गई कुर्बानी के लिये याद करेगा । अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद के आज 23 जुलाई को जन्म जयंती के अवसर पर चन्द्रषेखर आजाद नगर भाबरा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ’’ आजाद तुझे प्रणाम ’’ के ध्येय वाक्य के साथ पहूंच कर आजाद कुटिया में आजाद प्रतिमा को नमन-वंदन कर उन्हे पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके बताये आदर्षो पर चलने का संकल्प लिया जावेगा । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि ’’आजाद तुम्हे प्रणाम’’के साथ आजाद नगर भाबरा में भव्याति भव्य जन्म जयंति का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान, प्रदेष भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमारसिंह चैहान, प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य, भाजयुमों के प्रदेषाध्यक्ष अमरदीप मौर्य सहित बडी संख्या में भाजपा के प्रदेष एवं राष्ट्रीय स्तर के नेतागण आज 23 जुलाई को आजाद नगर पहूंच कर आजाद की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगें । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक निर्मला भूरिया, विधायक कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, राजू डामोर,   विजय नायर, मनोहर सेठिया, पुरूषोत्तम प्रजापति, जिले के सभी मंडल अध्यक्षो ने   देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले हमारी ही माटी के सपुत शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्म जयन्ती के अवसर पर अपना जनाधार खो चुकी  कांग्रेस पार्टी षहीद की पावन भूमि पर आजाद को नमन करने आरहे लोगों एवं अतिथियों को  काले झण्डे बताकर  आजाद के अपमान जेैसा घृणित कार्य कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है । आजाद जैसे राष्ट्र नायक के प्रति इस प्रकार के कृत्य करके शहीदों का अपमान कर रही है जिसकी कडे शब्दों में निंदा  की जाती है । भाजपा नेताओं ने कहा कि आजाद की जन्मभूमि पर उनके जन्मदिन को लेकर सभी राष्ट्रभक्तों का अपमान करके कांग्रेस पार्टी क्या सन्देष देना चाहती है यह जिले की जनता अच्छी तरह से समझती है। भाजपा नेताओं ने जिले भर के नागरिकों,प्रबुद्धजनों,युवा वर्ग आदि से अपील की है कि वे  आजाद के जन्म दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में आजाद नगर भाबरा पहूंच कर जिले की माटी के सपूत एवं अमर शहीद को  श्रद्धासुमन अर्पित करें ।

कंग्रेस कार्यलय मे शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जंयती मनाई जावेगी

झाबुआ---अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जंयति पर जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के तत्वधान में  स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ में पुष्पाजंली का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प् अर्पित कर पुष्पांजली देंगें। इस अवसर पर दिनांक 23 जुलाई 15 गुरूवार को प्रातः 11 बजे  शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजली अपिृत की जावेगी। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं  सरपंच पंच एवं पदाधिकारीयों उपस्थित रहेगें।    

कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में आजाद नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजली अर्पित की जावेगी

झाबुआ---23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जंयती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली आजाद नगर (भाभरा) में प्रातः 10.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर एवं जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा झाबुआ एव अलीराजपुर जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन , पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतत्व में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजली देंगे एव उन्हे स्मरण करेंगे।

व्यापम घोटाले में लिप्त लोगो को काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी कांग्रेस

झाबुआ---शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आजाद नगर में आयोजित पुष्पांजली कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मुख्या शिवराजसिंह चैहान के प्रस्तावित दोरे का झाबुआ और अलीराजपुर जिले के कांग्रेस जन संयुक्त रूप से विरोध करंेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता , जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलीराजपुर के सरदार सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस मुख्यमंत्री के राज में व्यापम जैसे महाशर्मनाक घोटाला हुआ हो तथा इसमें भाजपा के मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्रीगण, उनके रिश्तेदार और उनकी सरकार के साथीगण तथा संबंधित मंत्रालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण को लिप्त पाया गया है तथा उन्हें भाजपा की सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा हो ऐसे मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चैहान को आजाद की कुटिया पर आकर नमन करना शोभा नही देता है।यदि मुख्यमंत्री व दागधार कर्मचारी व्यापम घोटाले के अपने पाप को धोने का एवं आजाद नगर के इस देश के शहीद आजाद के मंदिर को दूषित करने का प्रयास करते है तो कांग्रेस पार्टी उनका उददेश्य कभी भी पूरा नहीं होने देगी। अगर वे सही अर्थो में पाप धोना चाहते है तो मुख्यमंत्री स्वयं नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देकर ही शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रवेश करें। अन्यथा कांग्रेस जन मजबूर होकर मुख्यमंत्री एवं उनके साथीगण का पूरजोर तरीके से विराध करेंगे तथा उन्हें काले झंडे बताने में भी नहीं हिचकेंगे। युवा नेता डाॅ. विका्रंत भूरिया , पूर्वजिलाध्यक्ष महेश पटेल, राधेश्याम महेश्वरी, सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ,सुलोचना रावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, विशाल रावत, कांग्रेस नेता चंद्रवीर सिंह राठौर, प्रकाश राका, आचार्य नामदेव, हर्ष भट, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, हेमचंद्र डामोर, राजेश भट, कैलाश डामोर, चंदू पडीयार, गेंदाल डामोर, पारसिंग डिंडोर, यामीन शेख, कालू मूनिया, कलावती मेडा, सुरेश मुथा, मन्ना अरोड़, सलेल पठान, आदि ने अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों को आजाद नगर पहुंच कर पुष्पांजली कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

पेंषनरों को सदस्यता प्रमाणपत्र जारी होगें 

झाबुआ---मध्यप्रदेष पेंषनर एसोसिएषन के प्रांताध्यक्ष सुरेष जाधव के निर्देषानुसार वर्ष 2015 में  पेंषनर्स एसोसिएषन के जो पेंषनर सदस्य बने है, उन्हे सदस्यता प्रमाणपत्र जारी किये जावेगें । जिला पेंषनर एसोसिएषन के जिला अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे पेंषनर जो जिला एसोसिएषन के सदस्य बने है उन्हे एक सदस्यता  आवेदन भर कर  अपने क्षेत्र की पेंषनर एसोसिएषन की शाखा के अध्यक्ष या सचिव को देना है जिसके आधार पर संबंधित शाखा द्वारा सदस्यता ग्रहण करने संबंधित प्रमाणपत्र जारी किया जावेगा । जिलाध्यक्ष रतनसिंह राठौर  ने  उन सभी सदस्यों से अनुरोध किया है जो 1 जनवरी 15 से अभी तक संगठन के सदस्य बने है वे अपनी अपनी शाखा में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर  15 अगस्त तक सदस्यता ग्रहण संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेवें । पेंषनर्स आवेदन का फार्म संबंधित शाखा से प्राप्त किया जासकता है ।

पेंषनर फोरम की बैठक आहूत करने के लिये कलेक्टर को लिखा पत्र

झाबुआ---जिला पेंषनर एसोसिएषन के जिला अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंषनर्स फोरम की बैठक लम्बे समय से आयोजित नही होने के कारण पेंषनरों की समस्याओं के निराकरण में बाधायें उत्पन्न हो रही हे । उन्होने जिला कलेक्टर डा.श्रीमती अरूणा गुप्ता को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि पेंषनर फोरम की बैठक शीघ्र आहू की जावे ताकि पेंषनरों की समस्याओं का यथा समय निराकरण हो सकें ।

कांग्रेस द्वारा आज आजाद कुटिया पर प्रदेष के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को नही जाने देने का विरोध अलोकतांत्रिक - भावसार

झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिश्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार ने बताया कि आज षहीद चंद्रषेखर आजाद की जयंति पर आजाद नगर भाबरा मंे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार व संगठन के कई दिग्गज नेता आजाद कुटिया पर नमन करने पहुंचेंगे। इस बात को लेकर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस नेत्री एवं झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री भूरिया द्वारा भाबरा में प्रेसवार्ता के माध्यम से दिया गया बयान कि हम व्यापम घोटाले के दोशी मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को आजाद कुटिया में पहुंचकर उसे अपवित्र नही करने देंगे। एक दम अलोकतांत्रिक होकर भत्र्सना योग्य है। भावसार ने पलटवार करने हुए कहा कि देष के किसी भी न्यायालय ने प्रदेष के यषस्वी मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान को व्यापम घोटाले में दोशी करार नही दिया है फिर कांग्रेस किस आधार पर प्रदेष के मुख्यमंत्री को दोशी करार दे रही है क्या कांग्रेस नेत्री एवं कांग्रेसजन देष की न्यायपालिका से भी अपने आप को उपर समझ रहे है यह घोर निंदनीय है। भावसार ने कडे षब्दों में चुनौती देते हुए कहा है कि आजाद सिर्फ कांग्रेस के नही है आजाद हिन्दुस्तान के एक एक राश्ट्रभक्त के नायक है। उनको नमन करने का अधिकारी सभी को है उस अधिकार से कांग्रेस तो क्या कोई षक्ति राश्ट्र भक्तो को वंचित नही कर सकती।

आसाढी पूर्णिमा पर गुरूद्वारा मनाया जावेगा गुरूपूर्णिमोत्सव

झाबुआ---पदमावती नदी के तट पर स्थित अनंत कोटी ब्रह्मांड नायक अन्नदाता श्री सरस्वतीनंदन जी महाराज के थांदला स्थित गुरूद्वारा पर 31 जुलाई को भव्य रूप  में श्री गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जारहा है ।श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम धार्मिक एवं पारमार्थिक न्याय,गुरूद्वारा वैकुंठधाम के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहौत्री उपाध्यक्ष कंचनभाई पाटनवाडिया, श्रीरंग आचार्य,कोषाध्यक्ष भागवत शुक्ला, सचिव डा जया पाठक, आश्रम प्रभारी पण्डित भूदेव आचार्य, संयोजक रमेन्द्र सोनी, तुषार भट्ट औम प्रकाष बैरागी, दीपक आचार्य ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि आसाढ पूर्णिमा को प्रतिवर्षानुसार  विराट पैमाने पर गुरूपूर्णिमोत्सव आयोजित किया जारहा है । प्रातः 3 बजे से 6 बजे तक श्री अन्नदाताजी का महाभिषेक, 6 बजे से मंगला आरती, 7 बजे से  दोपहर 1 बजे तक गुरूदेव का पादुकापूजन, दोपहर 1 बजे मध्यान्ह आरती, 1-30 बजे से महा प्रसादी एवं रात्री 8-30 बजे से नाम संकीर्तन का आयोजन किया जावेगा । इस पुनित अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मालवाचंुल, राजस्थान के अलावा कनाडा, अमेरिका एवं विदेषों से भी बडी संख्या में गुरूभक्त एकत्रित होकर गुरूपूर्णिमोत्सव में धर्मलाभ प्राप्त करेगें । अध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहोत्री एवं आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य ने जिले की  धर्मप्राण जनता से गुरूद्वारा थांदला में आयोजित इस आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करनेंकी अपील की है ।

जिले में अब तक कुल 268.4 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज

झाबुआ---सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ श्री पाटीदार ने बताया कि जिले में वर्शा काल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कुल 268.4 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जबकि गत वर्श इस अवधि तक 120 मि.मी. औसत वर्शा हुई थी। जिले में विगत 24 घण्टों के दौरान औसत 21.1 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई। विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 25.0 मि.मी., पेटलावद तहसील में 19.0 मि.मी., थांदला में 8.2 मि.मी., रानापुर में 22.0 मि.मी, मेघनगर में 16.0 मि.मी एवं रामा विकासखण्ड में 56.2 मिमी वर्शा दर्ज की गई है।

विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

झाबुआ---विधानसभा के सप्तम सत्र 20 जुलाई 2015 से 31 जुलाई 2015 तक आयोजित विधानसभा हेतु प्राप्त प्रश्नों की जानकारी समयावधि में शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किए जाने हेतु श्री सैयद असफाक अली, डिप्टी कलेक्टर झाबुआ को कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दूध गर्म करते समय शिक्षक करेगे, देख-रेख

झाबुआ---पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत दूध का वितरण सप्ताह में तीन दिन किया जा रहा है। दूध वितरण के लिए संबंधित क्रियान्वयन एजेन्सी द्वारा शाला स्तर पर निर्धारित विधि के अनुसार सुरक्षा मानकों व स्वच्छता का ध्यान रखते हुए आवश्यकतानुसार स्वच्छ पानी को गर्म,गुनगुना कर दूध तैयार किए जाने हेतु कार्यवाही की जाती है। दूध तैयार करते समय, पानी गर्म करने की कार्यवाही किचन शेड में ही शिक्षक,शिक्षिका की देखरेख में की जाने के लिए निर्देश जारी किये गये है। जिले के सभी स्कूलों में निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस ने जिन प्राथमिक विधालय माध्यमिक विद्यालयो में किचनशेड निर्मित हो चुके है, यहाॅ पर मध्यान्ह भोजन किचनशेड में ही बनाये जाने एवं यदि निर्माण कार्य अधूरा है तो 15 दिवस में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये है एवं निर्धारित प्रपत्र में जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जिला पंचायत कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए सीईओ जनपद एवं बीआरसी को निर्देशित किया है।

वित्त विभाग की अनुमति के बिना खोले गये खाते होगे बंद

झाबुआ---मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग भोपाल द्वारा सभी कलेक्टर एवं कोषालय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वित्त विभाग की स्वीकृति के बिना खोले गये बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से बंद कर उनमें जमा राशि राज्य शासन के पक्ष में जमा करवाये। वित्त विभाग की स्वीकृति के बिना कोई भी अग्रिम आहरण नहीं किया जाए ऐसे प्रकरणो को छोडकर जिनमें बुक ट्रांसफर से भुगतान किया जा रहा है। यदि किसी कोषालय अधिकारी द्वारा वित्त विभाग की बिना अनुमति के खोले गये बैंक खातो में से राशि का अंतरण या बिना स्वीकृति के अग्रिम आहरण किया जाता है, तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कोषालय अधिकारी ममता चंगोड ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

नाबालीग का किया अपहरण 

झाबुआ--- फरियादी मोहन पिता गणेष भाबर, उम्र 45 वर्ष निवासी चन्द्रगढ ने बताया कि उसकी लडकी उम्र 13 वर्ष 7 माह निवासी उमरिया थाना सरदारपुर को आरोपी संजु पिता हरसिंह मचार, आरोपिया राधा पति धुमा बबेरिया, ग्राम मउडी उमरकोट, थाना कालीदेवी ने पत्नि बनाने की नीयत से नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले गये। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 119/15, धारा 363,366 भादवि 3/8 लै0अप0बा0संर0अधि0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: