सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जुलाई)

संस्थागत प्रसव को बढावा दिया जाय- कलेक्टर श्री गढ़पाले
  • जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

sidhi news
सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थागत प्रसव कम होने पर गम्भीर नाराजगी व्यक्त की और कुसमी, टंसार, करवाही, कोचिला, बिठौली, पोडी, भुईमांड, तथा ताला में संस्थागत प्रसव कम होने पर सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के. दीक्षित को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के. दीक्षित, सिविल सर्जन डाॅ. व्ही.बी. ंिसह बघेल, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री परस्ते, जिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रवेश मिश्रा सहित समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सी.डी.पी.ओ. और पर्यवेक्षक उपस्थित थी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि संस्थागत प्रसव के लिए जननी एक्सप्रेस वाहन की व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये जायं और जैसे ही कही से काॅल आता है तुरन्त वाहन पहुचें तथा ग्रामीणों में विश्वास जगाया जाय कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं समस्त प्रसव केन्द्रो में प्रसव कराना सुरक्षित एवं आसान होगा। इसी प्रकार गर्भवती महिला से संवाद की स्थिति बनाएं रखी जाय। उन्होने सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि वें यह देखे कि जिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ता बिना काम के न घूमे वह अपने निर्धारित मुख्यालय में ही रहें। मदर एण्ड चाईल्ड ट्रेकिंग सिस्टम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिस मान से माताओं का पंजीयन किया गया है उसी औसत में बच्चो का भी पंजीयन किया जाय।उन्होने टीकाकरण कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा के दौरान शत्-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दियें। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के लिए कहा। एन.आर.सी योजना के तहत अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी केन्द्र तक लाने के लिए और उपचार के उपरान्त बच्चो का फालोअप करने के लिए कहा उन्होने सभी महिला सुपरवाईजर को निर्देश दिये कि एन.आर.सी. केन्द्र में बच्चो के उपचार के पश्चात उनका फालोअप भी किया जाय।  परिवार नियोजन के प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप पुरूष एवं महिला नसबन्दी कराने के निर्देश दियें। समीक्षा के दौरान गर्भवती माताआंे के पंजीयन की (ए.एन.सी अपडेसन) की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुसमी में 244, मझौली में 363, रामपुर नैकिन में 485, सीधी में 813 और सिहावल में 561 अपडेसन किया गया है। इसी प्रकार बच्चों के पंजीयन में कुसमी मंे 235, मझौली में 352, रामपुर नैकिन में 590, सीधी 865, और सिहावल में 737 बच्चों का पंजीयन किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सीधी चैथे स्थान पर- समीक्षा के दौरान बताया गया कि ए.एन.सी. पंजीयन, बच्चो के पंजीयन में सीधी जिला पूरे प्रदेश में चैथे स्थान पर आया है। एम.सी.टी.एस मंे 2015-16 के दौरान कुल 87 माताओं का पंजीयन किया गया इसमें से हाई रिस्क मंे 2 गर्भवती माताएं थी। फुल ए.एन.सी. में 85 माताओं का पंजीयन किया गया बच्चों का 62 का पंजीयन किया गया। महिला बाल विकास विभाग के प्रगति की समीक्षा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत आनलाइन फीडिंग कराने के लिए कहा तथा लक्ष्य के अनुरूप फीडिंग न कराने पर समस्त सी.डी.पी.ओ को निलम्बित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियें।

जिले में 1 अगस्त को चलाया जायेगा मलेरिया भगाओं अभियान

सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देश पर जिले के हाई रिस्क मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में एक अगस्त से 336 ग्रामों में मलेरिया भगाओ अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत ग्रामीणों को होमियोंपैथी औषधि ‘‘मलेरिया आफ 200’’ की तीन खुराक दी जायेगी इसे एक सप्ताह के अन्तराल से लेना है। प्रथम खुराक एक अगस्त को दूसरी खुराक आठ अगस्त को तथा तीसरी खुराक सोलह अगस्त को खिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि मलेरिया भगाओं अभियान पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर पूरे जिले में चलाया जायेगा। आयुष,स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग तथा मलेरिया वर्करों को इस काम मंे लगाया जायेगा। औषधि को वितरित करने की सुनिश्चित्ता के लिए नोडल अधिकारियों की भी डियूटी लगाई गयी है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा मलेरिया की दवा घर-घर जाकर खिलाई जायेगी। कृपया यह सुनिश्चित किया जाय कि मलेरिया की दवा ग्रामीण अनिवार्य रूप से खायें। दवा लेने की सेवन विधि की जानकारी देते हुए बताया कि वयस्क को 5 से 6 गोली और बच्चो को 2 से 3 गोली खाली पेट दी जाय या खाना खाने के एक घंटे बाद में गोली दी जाय। गोली खाते समय मुख साफ रखें कोई भी सुगंधित पान,गुटका आदि नही लेना है, तथा दवा भी सुगंधित स्थान में न रखें। उन्होने बताया कि आयुष के स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से औषधि वितरित की जायेगी। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि औषधि प्राप्त करने के बाद ग्रामीण इस औषधि को अनिवार्य रूप से खायें।जिला आयुष आधिकारी ने बताया कि ‘‘मलेरिया आफ 200’’ खाने से स्वस्थ्य व्यक्ति की शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है। जिससे मच्छर के काटने के बाद भी मलेरिया बुखार नही आता। इस औषधि का प्रयोग सभी उम्र के व्यक्ति,बच्चे,बुडढे व गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं। इसका किसी प्रकार का साइड इफेक्ट शरीर पर नही होता है। इस औषधि का प्रयोग हमेशा मुह साफ करके ही करना चाहिए। अतः ग्रामीणो से अपील है कि इस औषधि की तीनो खुराक एक निश्चित अन्तराल में अवश्य लेवें ताकि मलेरिया से बचा जा सकें।

निर्माण कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाय- कलेक्टर
  • आदिवासी विकास विभाग के प्रगति की समीक्षा सम्पन्न

सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज आदिवासी विकास विभाग एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करहे हुए कहा कि निर्माण कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण किया जाय और पूर्ण निर्माण कार्यो के पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजे जायं। बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के सहायक परियोजना अधिकारी ओ.पी. पाण्डेय सहित निर्माण ऐजेन्सियों के अधिकारी और जनपद के सी.ई.ओ. उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जो निर्माण कार्य पुराने हैं तथा पूर्ण हैं उन्हे अभियान चलाकर एक माह के अन्दर पूर्ण किया जाय। जनपद सीधी के सी.ई.ओ. स्वीकृत निर्माण कार्यो के प्रगति की सघन समीक्षा करते हुए पुराने निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि जो पुराने कार्य लम्बित हैं उन्हे शीघ्र पूर्ण करायें। विशेष कर आदिवासी कन्या आश्रम पडखुरी, गांधीग्राम कन्या छात्रावास एवं आश्रमों मंे मरम्मत के कार्य अपूर्ण होने पर उपयंत्री श्री तिवारी एवं सहायक यंत्री कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा आदिवासी कन्या आश्रम कोचिला के बाउन्ड्रीबाल का निर्माण अपूर्ण रहने पर 20 दिवस के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दियें पूर्ण न करने पर सचिव को निलम्बित करने के लिए कहा। सिहावल के आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास के बाउन्ड्रीबाल का निर्माण 20 दिवस के अन्दर पूर्ण किया जाय यदि पूर्ण नही होता है तो सचिव को तत्काल निलम्बित किया जाय। कलेक्टर ने वर्ष 2014-15 में अनुसूचित जाति मद से स्वीकृत निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा के दौरान अनुसूचित जाति बालक छात्रावास नौढिया, रामपुर नैकिन में अम्बेडकर मंगल भवन मझौली में अम्बेडकर मंगल भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होने पी.आई.यू. को स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुरघुटी,आदिवासी बालक छात्रावास सपही, मेडरा, आदिवासी कन्या आश्रम दुआरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिनगवाह, आदिवासी बालक छात्रावास चुरहट, आदिवासी बालक छात्रावास सीधी, आदिवासी बालक छात्रावास कमछ का निर्माण कार्य अभियान चलाकर पूर्ण करने के लिए कहा।

आदिवासी छात्रावासों में वाटर फिल्टर एवं कूलर क्रय करने हेतु समिति गठित

सीधी 25 जुलाई 2015 आदिवासी छात्रावासों में वाटर फिल्टर एवं कूलर क्रय करने के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय ने क्रय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय, समिति के सचिव सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय तथा सदस्य जिला कोषालय अधिकारी आर.डी. चैधरी एवं पी.एच.ई. के कार्यपालन यंत्री वी.एस. वासरकर को सदस्य बनाया गया है।

स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत 3 अगस्त से ग्राम सभाएं आयोजित होगी- कलेक्टर

सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत शौचालय निर्माण कार्यो में गति लाये जाने के लिए समस्त ग्राम पंचायतो मंे स्वच्छता के सम्बन्ध में विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन अगस्त माह से किया जायेगा। ग्राम सभाओं के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गयें हैं। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने बताया कि जनपद पंचायत कुसमी की 42 ग्राम पंचायतों में 3 अगस्त को 10ः30 बजे से  ग्राम सभाएं आयोजित की जायेगी। जनपद पंचायत मझौली की 53 ग्राम पंचायतों में 5 अगस्त 2015 को ग्राम सभा आयोजित की जाऐगी। जनपद पंचायत सीधी की 115 ग्राम पंचायतों में 6 अगस्त को ग्राम सभा आयोजित की जाऐगी। सिहावल की 100 ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की 90 ग्राम पंचायतों में 10 अगस्त को प्रातः 10ः30 बजे से ग्राम सभाएं आयोजित की जाऐगी। कलेक्टर ने  कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजन्तर्गत सभी जन प्रतिनिधियों के यहां 1 माह के अन्दर व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूर्ण करा लिया जाय। आगनवाडी कार्यकर्ताएं एवं सहायिका, सचिव व रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता एवं  महिला, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के यहां 1 माह के अन्दर संविदा शिक्षक,गुरूजी एवं अतिथि शिक्षक के यहां 1 माह के अन्दर शौचालय का निर्माण करा लिया जायं इसी प्रकार स्वसहायता समूहों एवं महिला स्वसहायता समूहों के सभी सदस्यों के यहां 1 माह के अन्दर शौचालय का निर्माण पूर्ण करा लिया जाय। उन्होने बताया कि एस.बी.एम. की प्रोत्साहन राशि 12000 रूपये उन्हीे हितग्राहियों की दी जायंेगी जो सात श्रेणी बी.पी.एल.,ए.पी.एल अन्तर्गत, विधवा, महिला मुखिया,विकलांग, लघु सीमान्त कृषक एवं भूमिहीन कृषक होगें।

आज 288.8 मिली मीटर औसत वारिश हुई

सीधी 25 जुलाई 2015 दिनंाक 1 जून से 25 जुलाई तक सीधी जिले में 288.8 मिली मीटर औसत वारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वारिश गोपद बनास में 355.2 मि.ली.मीटर हुई, और सबसे कम चुरहट में 186.7 मि.ली.मीटर वारिश दर्ज की गई। सिहावल में 278.4 मि.ली. मीटर, मझौली में 314.0 मि.ली. मीटर वारिश रिकार्ड की गई। कुसमी में 339.0 मि.ली मीटर और रामपुर नैकिन में 259.7 मि.ली. मीटर औसत वारिश दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 1 जून 2014 से 25 जुलाई 2014 तक केवल 253.0 मि.ली.मीटर वारिश ही दर्ज की गई थी जबकि जिले की औसत वारिश 1248.3 मि.ली. मीटर है।

पीडित को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

सीधी 25 जुलाई 2015 गोपद बनास के उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बहरी तहसील के ग्राम शिवपुर के मृतक यसवंत कुमार सिंह पिता तेजभान विश्वकर्मा की सर्पदन्श से मृत्यु होने पर उसकी माता शिवराजा को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायाता राशि स्वीकृत की है।

आज समीक्षा बैठक आयोजित होगी
सीधी 25 जुलाई 2015 जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र के प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज 26 जुलाई को शा.उत्कृ.उ.मा.वि. क्र.1 में बैठक आयोजित की गई है। उपरोक्त बैठक प्रातः 11 बजे से होगी उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त अशासकीय,प्राथमिक,माध्यमिक,हाईस्कूल एवं हायर सेकेडरी स्कूल के संचालक, प्राचार्य अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न
सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देशन मंे जिले की समस्त आगनवाडी केन्द्रों मे 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया जायेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों, समस्त पर्यवेक्षको और ए.एन.एम. का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार मंे आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते ने बताया कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आगनबाडी केन्द्रो की गतिविधियों से समुदाय को जोडने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान 28 जुलाई को सखी सहेली अन्य किशोरी बालिकाओं को पोषण मित्र का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 31 जुलाई को किशोरी बालिकाओं से दीवार लेखन कार्यक्रम, 1 अगस्त को आगनबाडी केन्द्र पर रेडियो कार्यक्रम 2 अगस्त को पोषण दस्तक के अन्तर्गत गर्भवती,धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व को समझाना तथा उनकी शंकाओं का समाधान करना। 3 अगस्त को धात्री महिला के घर पर लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन कराना 4 अगस्त को पंचायत स्तर पर फिल्म का प्रदर्शन कराना 5 अगस्त को गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रशिक्षण, क्विज-किशोरी बालिकाओं का आयोजन कराना, 6 अगस्त को पोषण दस्तक कार्यक्रम आयोजित कराना, 7 अगस्त को जन्म के तुरन्त बाद स्तनपान और 6 माह तक केवल स्तनपान कराने वाली माताओ को पुरस्कृत किया जायेगा।

मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करायें
सीधी 25 जुलाई 2015 भारत निर्वाचन आयोग के मंशा अनुसार विधान क्षेत्र-77 सीधी की मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक कराये जाने के सम्बन्ध में  तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बूथ लेबिल अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि जिन बूथ लेबिल अधिकारियों के द्वारा मतदाता सूची में आधार कार्ड लिंक नही कराया गया है। वें दिनंाक 28 जुलाई तक तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर डाटा इन्ट्री आपरेटरों के माध्यम से अपने-अपने मतदान केन्द्रो की मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करायें। तहसीलदार श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशा अनुसार यदि किसी बी.एल.ओ. के द्वारा मतदाता सूची को अधार कार्ड से लिंक कराये जाने में लापरवाही एवं सौपे कार्य के प्रति उदासीनता बरती जावेगी तो उसका आगामी माह का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी। उन्होने बी.एल.ओ. से कहा कि अपने मतदान केन्द्र की मतदाता सूची को 50 प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड से लिंक करावें।

मधुरी प्राथमिक महिला उपभोक्ता भण्डार के विक्रेता श्री गुप्ता को अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस
सीधी 25 जुलाई 2015 जिला आपूर्ति अधिकारी महेन्द्र त्रिपाठी ने मधुरी के प्राथमिक महिला उपभोक्ता भण्डार के विक्रेता पुष्पराज गुप्ता द्वारा अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दल प्रताप सिंह द्वारा 9 जुलाई को प्राथमिक महिला उपभोक्ता भण्डार के निरीक्षण के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओ ने बताया कि माह मई,जून,जुलाई में शक्कर 15 रूपये प्रति किलो के मान से प्रदाय किया गया हैै। जबकि शासन द्वारा सभी उचित मूल्य कि दुकानों को 13.50 रूपयें प्रतिकिलों के मान से शक्कर प्रदाय की जाती है। वितरण पंजी के अवलोकन में पाया गया कि आपके द्वारा शक्कर 13.50 रूपये मात्र दर्ज किया गया है। इस तरह से विके्रता द्वारा उपभोक्ताओं से 1.50 रूपये प्रति किलोग्राम अधिक राशि ली जाती है। नियमित दुकान नही खोली जाती। उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह उनकी पात्रतानुसार केरोसीन मागने के वाबजूद भी केरोसीन प्रदाय नही किया जाता। विके्रता द्वारा उचित मूल्य दुकान के सामने गोदाम में संग्रहित उपभोक्ता समग्री के स्टाक का विवरण दुकान के सामने सहज दृश्य स्थान पर दर्शाया नही गया। विके्रता द्वारा स्टाक पंजी अद्यतन नही की जाती जो स्वेच्छाचारिता,उदासीनता एवं लापरवाही का परिचायक है। वितरण पंजी में माह मई 2015 से जुलाई 2015 के वितरण में गेंहू,चावल,शक्कर एवं नमक के साथ केरोसीन का भी वितरण दर्शाया गया है जबकि गेहू,चावल,शक्कर व नमक का आवंटन एवं केरोसीन का आवंटन अलग-अलग दिनांकों में किया गया है। इसके अनुसार केरोसीन का वितरण पूर्णतः फर्जी प्रतीत होता है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि विके्रता श्री गुप्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान दस्तावेज उपलब्ध नही कराये गये। वितरण पंजी में दिनंाक 1 मई को 422 लीटर केरोसीन का वितरण दर्शाया गया है। जबकि उसी दिनांक को स्टाक पंजी के अनुसार केवल 100 लीटर केरोसीन स्टाक में था। इसी प्रकार दिनंाक 4 मई, 8 मई को केरोसीन का वितरण दर्शाया गया है। जबकि 2 मई से 11 मई तक स्टाक पंजी अनुसार केरोसीन का स्टाक निरंक था। इसी तरह की अनियमितता अन्य अग्रिम महीनों में भी परिलक्षित होती है। जिससे फर्जी वितरण की पुष्टि होती है। अतः पुष्पराज गुप्ता को दुकान निलम्बित करने, प्रतिभूति राशि राजसात करने एवं अभियोजन की कार्यवाही करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आई.टी.आई में 16 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा
सीधी 25 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देश पर शासकीय आई.टी.आई. सीधी में आई.टी.आई एवं कौशल विकास केन्द्र से उत्तीर्ण समस्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए 16 अगस्त को रोजगार मेला आई.टी.आई. मडरिया में किया जायेगा। उपरोक्त मेले में फिटर,वेल्डर,इलेक्ट्रीसियन, इलेक्ट्रानिक आई.टी. एवं ई.एस.एम., कोपा,बेसिक स्विंग मशीन आपरेटर, कटिंग स्वींग  के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी या अंतिम सेमेस्टर में परीक्षा देने वाले प्रशिक्षणार्थी रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठायें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज एवं 4 प्रति फोटो लेकर शासकीय आई.टी.आई. सीधी में 16 अगस्त को प्रातः 10 बजे उपस्थित हो।

भूतपूर्व सैनिक अपना आधार कार्ड बनवायें
सीधी 25 जुलाई 2015 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (सेवा निवृत्त) पी गंगा ने कहा है कि जिन भूतपूर्व सैनिको, विधवाओं एवं आश्रितों का अब तक आधार कार्ड नही बना है। वें शीघ्र से शीघ्र अपना आधार कार्ड बनवा कर इस कार्यालय मे प्रस्तुत करें। यदि आधार कार्ड नही बन पा रहा है तो इस कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। यदि आधार कार्ड नही बन पाता तो पेन्शन व अन्य सुविधाओं में समस्या आ सकती है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07822- 250852 में सम्पर्क करें।

सशस्त्र सुरक्षा कर्मी के लिए आवेदन करें
सीधी 25 जुलाई 2015 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल (सेवा निवृत्त) पी गंगा ने कहा है कि सिंगरौली जिले के देवसर,मोरव, बैढन, नवागांव एवं चितरंगी के मध्यांचल ग्रामीण बैक में सशस्त्र सुरक्षा कर्मी की भर्ती होने जा रही है।   इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपना दस्तावेज लेकर इस कार्यालय में उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07822- 250852 में सम्पर्क करें।

लेखा प्रशिक्षण सत्र् 1 अगस्त से प्रारम्भ होगा
सीधी 25 जुलाई 2015 लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य एस.डी. सिंह परिहार ने  बताया कि लेखा प्रशिक्षण का सत्र् 1 अगस्त 2015 से अक्टूबर 2015 तक लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 2 ) माह का लेखा प्रशिक्षण दिया जाना है। कर्मचारियों को लेखा प्रशिक्षण के लिए साल की नियमित सेवा, टायपिंग परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन पत्र के साथ वर्तमान की फोटो लगाकर कार्यालय प्रमुख से सत्यापित एवं जाति प्रमाण पत्र प्रमाणित कराकर लेखा प्रशिक्षण में शामिल होने का अवसर का घोषणा पत्र प्रेषित किया जाय। लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उम्र का कोई बन्धन नही है। कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध है कि अधीनस्थ कार्यालयों से अधिक से अधिक लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भेजकर कार्य क्षमता में वृद्धि लाने हेतु नामांकित करने का कष्ट करें। इस कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 254090 में अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकतें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: