सुशांत सिंह राजपूत शामिल हुए फराह खान की ईद पार्टी में। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

सुशांत सिंह राजपूत शामिल हुए फराह खान की ईद पार्टी में।

sushant-rajput-joined-farah-khan-party
फराह खान की वार्षिक ईद पार्टी का हमेशा ही बी टाउन में चर्चा होती है। इस साल फराह ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों संग अपने घर इस पार्टी का आयोजन किया जिसमे घर के बने खास पकवान बने थे। फराह की इस पार्टी में कई हस्तिया शामिल हुई जैसे अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर , अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत , सानिया मिर्जा , सोनू सूद  तथा फिल्म मेकर विकास बहल , अनुराग कश्यप  तथा  रितेश देशमुख और जेनेलिया , श्रिष्टि और समीर आर्या , तब्बू , जैकी श्रॉफ , साजिद खान, चंकी पांडे, और मनोज बाजपेयी, यह फ़िल्मी सितारे फराह की ईद पार्टी का हिस्सा बने। 

सुशांत सिंह राजपूत वे ज्यादा तर पार्टी और सोशल इवेंट्स पर दिखाई नहीं देते लेकिन वे खास तौर पर वे इस पार्टी का हिस्सा बने। सुशांत भी फराह की तरह बहुत ही फूडी है और यह बात फराह भी जानती है। इस पार्टी में अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे उन्होंने सुशांत को सरहाया और उनके काम की तारीफ की। इस पार्टी में सुशांत सिंह अभिनेता अनिल कपूर से मिले दोनों की बीच अच्छा बॉन्ड देखा गया , इस दौरान दोनों भी फिटनेस पर बात करते दिखाई दिए , सुशांत सिंह अनिल कपूर के फिटनेस के राज जानना चाहते थे और अनिल कपूर ने भी खुले दिल से उनके फिटनेस के बारे कई बाते सुशांत संग साँझा की। 

यह पार्टी सुशांत के लिए बेहद खास रही वे इस पार्टी में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री तब्बू से मिले , इस समय सुशांत पर उनके फैन बॉय बन गए , क्यूंकि सुशांत तब्बू के बहुत बड़े फैन है , सुशांत को तब्बू संग काम करने का मौका मिला सकता था अगर तब्बू डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी फिल्म के हिस्सा बनती पर वे इस फिल्म का हिसा बनते बनते रह गयी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: