सतिंदर सरताज की एलबम ‘हमजा़-अ सूफियाना एक्सटसि’ लांच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

सतिंदर सरताज की एलबम ‘हमजा़-अ सूफियाना एक्सटसि’ लांच

satinder-sartaj-launched
‘सांई गीत से लोकप्रियता पाने वाले ’पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का नया अलबम ‘हमजा सुफियाना’ दिल्ली स्थित एक पांच सितारे में लांच हुआ। इस एलबम से वह सामाजिक और आध्यात्मिक संदेष देना चाहते हंै। ‘हमजा’ एक अर्थपूण गीतों का मिश्रण है जिसमें सात सूफी गीत सरताज द्वारा ही लिखे गऐ हंै। यह एलबम फिरदौस प्रोडक्षन के तहत निर्मित है।

सरताज जिसके गीतों के बोल और बहुमुखी गानों ने पंजाबी संगीत की दुनिया बदल दी, सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि लेखक, कवि और कम्पोंज़र भी हैं। उन्हें गुरूमुखी भाषा, पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और लोक के उद्वारक के रूप में माने जाते हैं। अपनी एलबम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा ‘‘इस एलबम के गाने आपको एक सुखदायक यात्रा पे ले जाऐगें। हमजा एक उर्दू का अलफाज ही नहीं बल्कि ये षब्द एक सच्चे बहादुर के लिये भी प्रयोग होता हैं। इस एलबम का प्रत्येक गाना हर व्यक्ति से जुड़ेगा़, जैसे फिल्म का पहला गाना आपको जीवन की भौतिक चीजों से दिल ना जोड़ने की सलाह देता है।’’

भारत मे अपने गीतों का परचम लहराने के बाद यह एक हाॅलीवुड प्रोजेक्ट ‘द ब्लैक प्रिन्स’ में अपने अभिनय की षुरूआत के लिये कमर कस रहे हंै। फिल्म के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा ‘‘इस तरह के अद्भुत परियोजना का हिस्सा होना ही गर्व की बात है। दरअसल मै पिछले कई वर्षाे से पटकथाओं को पड़ रहा हूं लेकिन जब ये फिल्म मेरे पास आई तो इसकी कहानी मेरे दिल को छू गई। इस कहानी के साथ मै एक गहरा संबंध महसूस कर सकता हूं।’’

ये फिल्म पंजाब के आखिरी राजा महाराजा दुलीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित है।  एक हाथ में हाॅलीवुड फिल्म और संगीत के प्रति इस तरह झुकाव के बाद सही मायने में सरताज  अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना आकलन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: