बंधक 125 पुलिसकर्मियों को तालिबान ने रिहा किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

बंधक 125 पुलिसकर्मियों को तालिबान ने रिहा किया


taliban-release-125-policeman-in-kabul
अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत से बंदी बनाए गए सभी 125 पुलिसकर्मियों को तालिबान ने रविवार को रिहा कर दिया। तालिबान ने इन्हें शनिवार को बंदी बना लिया था। पूर्व में जारी मीडिया रपटों में कहा गया था कि तीन दिन तक लड़ाई जारी रखने के बाद पुलिसकर्मी तालिबान में शामिल हो गए। बदख्शां काबुल की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर स्थित है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जिले के गवर्नर दौलत मोहम्मद खावर ने कहा, "तालिबान आतंकवादियों ने वारदोज जिले के तिरगरां इलाके में सभी 125 पुलिसकर्मियों को रिहा कर दिया।"

तालिबान आतंकवादियों ने तीन दिनों की भीषण लड़ाई के बाद तिरगारन घाटी पर शनिवार की शाम कब्जा कर लिया और 125 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। आतंकवादियों ने हालांकि रविवार दोपहर उन्हें रिहा कर दिया। बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल बाबा जान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कुछ अधिकारियों ने तालिबान के साथ समझौते पर पहुंचने के बाद सैन्य अड्डे का नियंत्रण आतंकवादियों को सौंप दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: