किसी को बंधक नहीं बनाया गया है : रिजिजू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

किसी को बंधक नहीं बनाया गया है : रिजिजू


no-one-hijaked-rijiju
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में हुए आतंकवादी हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है। रिजिजू ने आईएएनएस से कहा, "हां, इस तरह की रपटें हैं कि पंजाब में सीमा से लगे शहर में हमला हुआ है, लेकिन फिलहाल किसी को बंधक बनाए जाने की कोई सूचना नहीं है। हम मामले पर निगाह बनाए हुए हैं। इससे अधिक सूचना प्राप्त होने पर मैं इस बारे में बताऊंगा।" हमले को 'गंभीर' करार देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, "चूंकि हमला गंभीर है और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है, हम इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "सभी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हर कोई सतर्क है। यदि आवश्यकता हुई तो कोई भी और हर कोई घटनास्थल के लिए रवाना होगा।" उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और सेना के जवानों ने दीनानगर में आतंकवादियों के खिलाफ साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर कस्बे के एक बस स्टैंड पर हमला किया और फिर वे एक पुलिस स्टेशन में घुस गए, जहां वे अब भी छिपे हुए हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षा बल थाने के बाहर से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: