तापसी की वेडिंग फैक्ट्री के बारे मे हाल ही में आ रही खबर के अनुसार तापसी अपनी इस फैक्ट्री को हर दिन नयी और खूबसूरत रंगत देती जा रहीं है।तापसी बॉलीवुड को बिलॉग करती है और इसलिए वो हर तरह के ट्रेंड और ट्रेडिशन की बारीकियों को जानती है। इसलिए अब वह वेडिंग्स प्लान करते समय उन्हें बॉलीवुड फील देने में जुट गयीं है।इस सिलसिले में तापसी पहले देश भर में घूमकर कुछ चुनिंदा वेडिंग स्पॉट्स को भी चुन चुकी हैं। अब तापसी इसी क्रम में एक कदम और आगे बढाते हुए डोर टू डोर डिज़ाइनर सर्विस भी देने जा रही है।
दरअसल तापसी पन्नू दिल्ली, कोलकाता और मुम्बई के कुछ डिज़ाइनर्स को अपने साथ लेने की प्लानिंग कर रही हैं जिससे उनके क्लाइंट्स को एक शानदार और भव्य शादी का अनुभव कराया जा सके। सूत्रो का कहना है कि इस बारे में कुछ एक्सपर्ट डिज़ाइनर्स से बात हो चुकी है और उन्होंने तापसी को अपने नए लांच कलेक्शन को दिखाने के लिए आमंत्रित भी किया है।उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ टाई अप हो जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें